नीट (यूजी) री-एग्जाम के सफल और निष्पक्ष आयोजन को लेकर देशभर में खास इंतेजाम किए गए हैं. उत्तर प्रदेश में भी रविवार (21 जून) को होनी वाली इस परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी की है. लखनऊ के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) बबलू कुमार ने कहा कि हमने इस परीक्षा को सुचारू और सुरक्षित रूप से आयोजित करने के लिए व्यापक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की है. हमारी टीम चौबीसों घंटे हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की निगरानी कर रही है.
उन्होंने बताया कि यह लखनऊ में 75 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है. पुलिस की तैनाती तीन स्तरों पर की गई है. पहली टीम सेंटर तक क्वेश्चन पेपर पहुंचाने और बाद में छात्रों की आंसर शीट इकट्ठा करने के लिए जिम्मेदार है. इस टीम में CAPF के दो जवान और हमारी पुलिस बल के दो कांस्टेबल शामिल होंगे. इसके अलावा, हमने उम्मीदवारों की जांच और तलाशी संभालने के लिए हर केंद्र पर पर्याप्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया है.
#WATCH | Lucknow, UP: On the NEET exam preparations, Babloo Kumar Joint Commissioner of Police (Law & Order), says, “The NEET exam is scheduled for tomorrow, and it is being conducted across 75 centers in the Lucknow district. We have ensured comprehensive police arrangements to… pic.twitter.com/DaT6kZ0OpK
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 20, 2026
नीट परीक्षा से पहले हर छात्र की गहन तलाशी के निर्देश
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने आगे बताया, ”स्क्रीनिंग प्रक्रिया को लेकर हमने सभी को निर्देश दिया है कि वे हर छात्र की गहन तलाशी लें. उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड, आईडी कार्ड और तस्वीर के अलावा कुछ भी ले जाने की अनुमति नहीं है. परीक्षा हॉल के अंदर छात्रों को पेन उपलब्ध कराए जाएंगे. LIU (लोकल इंटेलिजेंस यूनिट) और क्रिमिनल इंटेलिजेंस टीमों को सक्रिय कर दिया गया है. अपराधियों पर कड़ी नजर रख रहे हैं और खुफिया जानकारी जुटा रहे हैं ताकि कोई भी व्यवधान पैदा करने का प्रयास न करे.”
मेरठ में भी हर केंद्र पर पुलिसकर्मियों की भारी तैनाती
वहीं मेरठ में NEET UG की दोबारा परीक्षा को लेकर SP (ट्रैफ़िक) राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा, “15 केंद्रों पर परीक्षा है और हर केंद्र पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. सभी को जानकारी दे दी गई है. मॉक ड्रिल चल रही है. हमलोग सभी उसमें को-ऑपरेट कर रहे हैं. सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.”
#WATCH | Meerut, Uttar Pradesh: On NEET UG re-examination arrangements, SP (Traffic) Rajesh Kumar Srivastava says, “The exam is being held at 15 centres, and police personnel have been deployed at each centre. Everyone has been briefed. A mock drill is underway. All arrangements… pic.twitter.com/B4NGcNlgUA
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 20, 2026
वाराणसी में 47 सेंटर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
वाराणसी में इस परीक्षा को लेकर लॉ एंड ऑर्डर के एडिशनल पुलिस कमिश्नर शिव हरि मीणा ने बताया, “वाराणसी में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं, जहां 47 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं. अलग-अलग विभागों के बीच तालमेल के लिए बैठक हो चुकी हैं. अधिकारियों और कर्मचारियों को कई जरूरी जानकारी से अपडेट किया गया है. सभी सेंटरों पर चेकिंग और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त फोर्स तैनात की गई है.
साइबर कैफे और फोटोकॉपी की दुकानों पर कड़ी नजर
अधिकारी ने आगे बताया कि रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंड पर आने वाले उम्मीदवारों के लिए खास इंतज़ाम किए गए हैं. साइबर कैफे और आस-पास की फोटोकॉपी की दुकानों पर चेकिंग और तलाशी ली जा रही है. पिछले एग्जाम में गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. परीक्षा सुचारू रूप से कराने के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं. यहां करीब 25,000 छात्र परीक्षा देंगे. नियमों के अनुसार, सादे कपड़ों में मौजूद पुलिसकर्मियों समेत पर्याप्त फोर्स तैनात की गई है.
नोएडा में एंट्री पॉइंट्स पर तलाशी और चेकिंग को लेकर सख्त निर्देश
नोएडा में परीक्षा के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर ज्वाइंट CP (लॉ एंड ऑर्डर) राजीव नारायण मिश्रा ने कहा, “गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के तहत, NEET कॉम्पिटिटिव परीक्षा 23 सेंटर्स पर आयोजित की जाएगी. नोएडा जोन में 5, सेंट्रल नोएडा जोन में 11 और ग्रेटर नोएडा जोन में 7 सेंटर होंगे. एंट्री पॉइंट्स पर तलाशी और चेकिंग के लिए ड्यूटी लगाई गई है. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं. शांति बनाए रखने के लिए BNS की धारा 163 लागू की गई है.”
#WATCH | Noida, UP | Joint CP Law and Order, Rajiv Narayan Mishra says, “Under the Gautam Buddha Nagar Police Commissionerate, NEET competitive exam will be conducted across 23 centres: 5 in the Noida zone, 11 in the Central Noida zone, and 7 in the Greater Noida zone. Key… pic.twitter.com/bqYt3ms4A6
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 20, 2026
गोरखपुर के DM ने क्या कहा?
वहीं, गोरखपुर के DM दीपक मीणा ने कहा, “NEET परीक्षा तय तारीख को दोपहर 2:15 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी. यहां 43 सेंटर हैं. हमारे सभी सेंटर या तो सरकारी हैं या सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल हैं, और लगभग 21,300 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे. सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. सेंटर्स पर पुलिस तैनात कर दी गई है. हमारे सभी सेंटर एडमिनिस्ट्रेटर और परीक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले सभी लोगों को ट्रेनिंग दी गई है और उन्हें जरूरी जानकारी दी गई है.”
गोरखपुर की छात्रा को अभी भी पेपर लीक का डर!
गोरखपुर में NEET की कैंडिडेट सारा फातिमा ने कहा, “पिछली बार हम परीक्षा नहीं दे पाए थे, लेकिन इस बार मुझे परीक्षा देने का एक नया मौका मिला है. पिछली बार मेरी तैयारी अच्छी थी क्योंकि मैंने 12वीं की पढ़ाई अभी-अभी पूरी की थी और उस समय 11वीं और 12वीं का सिलेबस भी थोड़ा बेसिक था. बीच के एक महीने के गैप में मैंने ज़्यादा पढ़ाई नहीं की क्योंकि मेरी उम्मीदें टूट गई थीं. इस बार मुझे डर है कि जो परीक्षा होने वाली है, वह फिर से लीक न हो जाए. अगर 25 लाख छात्रों की उम्मीदें फिर से टूट गईं, तो वे क्या करेंगे? वे पहले से ही दबाव में हैं. मुझे नहीं लगता कि पेपर लीक की संभावना कम हुई है.”
#WATCH | Gorakhpur, UP | NEET candidate Shara Fatima says, “Last time we were not able to give the exam, but this time I have got a new opportunity to give the exam. last time I was prepared because I had studied 12th class fresh and at that time 11th and 12th was also a little… pic.twitter.com/CYkzChjlBQ
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 20, 2026
छात्रों की सुविधा के लिए नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे की स्पेशल ट्रेनें
उधर, नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे (NER) NEET परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की यात्रा को आसान बनाने के लिए स्पेशल ट्रेनें चला रहा है. गोरखपुर में NE रेलवे के CPRO सुमित कुमार ने बताया, “नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे ने 21 जून को होने वाली NEET परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों के लिए स्पेशल ट्रेनों का इंतज़ाम किया है. लखनऊ डिवीज़न में ट्रेनों की दो जोड़ियों की योजना बनाई गई है.”
उन्होंने आगे कहा कि हम कुल 7 ट्रेनें चला रहे हैं, जिनमें पर्याप्त कोच हैं. उम्मीदवारों या उनके साथ आने वाले परिवारों को कोई परेशानी नहीं होगी. परीक्षा के समय स्टेशनों पर नज़र रखने के लिए CCTV कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है. सेंट्रल कंट्रोल रूम में एक वॉर रूम बनाया गया है.