06:00 PM, 22-Jun-2026
हादसे के समय सीएम अलीगढ़ में कार्यक्रम को कर रहे थे संबोधित
घटना उस समय हुई जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ में विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मामले की सूचना मिलते ही कार्यक्रम के दौरान ही उन्होंने हादसे पर दुख जताया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया और लखनऊ के लिए लौट गए। सीएम योगी ने कहा, लखनऊ में अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।’
लखनऊ में अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।
मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। pic.twitter.com/GR7TUpy82E
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 22, 2026
05:59 PM, 22-Jun-2026
Lucknow Coaching Fire Live: 14 छात्रों की दर्दनाक मौत, पीएम-सीएम ने जताया दुख, केंद्र ने मुआवजे का किया एलान
घटनास्थल पर भावुक हुए डिप्टी सीएम, बोले- मैंने अपनी आंखों से देखे 14 शव
लखनऊ के जिलाधिकारी और प्रशासनिक टीम के साथ पुलिस बल मौजूद है। राहत बचाव कार्य लगातार जारी है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे हैं। बगल के घर की छत से कोचिंग की दीवार काटकर रेस्क्यू का प्रयास किया गया। अभी तक 10 लोगों को रेस्क्यू कर ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। घटनास्थल पर मौजूद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि मैंने अपनी आंखों से 14 शव देखे हैं।