Last Updated:
Lucknow Fire Case: सीएम योगी ने लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के बाद एक हाई लेवल मीटिंग अधिकारियों के साथ की. मीटिंग में सीएम ने फायर ब्रिगेड अधिकारियों की जमकर फटकार लगाई. आइए जानते हैं मीटिंग में सीएम योगी ने अधिकारियों से क्या-क्या सवाल पूछे.
सीएम योगी.
लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में कोचिंग अग्निकांड को लेकर हुई लापरवाही पर सीएम योगी ने अफसरों पर नाराजगी जताई है. सोमवार को अलीगंज के पुरनिया में कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग में आग लगने से 15 स्टूडेंट की मौत हो गई. जिसके बाद सीएम योगी ने हाई लेवल मीटिंग की और अधिकारियों से सवाल-जवाब किए. सूत्रो के मुताबिक, सीएम योगी ने मीटिंग में फायर ब्रिगेड अफसरों को मीटिंग में फटकार लगाई. मीटिंग में सीएम योगी ने अफसरों से 4 सवाल पूछे हैं. सीएम योगी ने कहा है कि लखनऊ में ये हाल तो बाकी शहरों का क्या? सीएम ने मीटिंग में पूछा कि अब तक फायर विभाग ने कितने सर्वे किए है? सीएम ने कहा कि अब तक कितने इमारतों की जांच की है? सीएम ने यह भी पूछा कि इस साल कितनी NOC जारी की है?
कोचिंग अग्निकांड के समय सीएम योगी अलीगढ़ में एक सभा को संबोधित कर रहे थे लेकिन घटना की जानकारी मिलते ही वह वहां से सीधे लखनऊ पहुंचे और घटनास्थल पर जाकर जायजा लिया. जहां उन्होंने फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को फटकार लगाई. उसके बाद वह KGMU अस्पताल गए जहां उन्होंने घायलों से और मृतक के परिजनों से मुलाकात की.
लखनऊ अग्निकांड के बाद सीएम योगी ने 23 जून के अपने सभी आधिकारिक कार्यक्रम रद्द कर दिए. सीएम योगी को हाथरस में 548 करोड़ की 143 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करना था. आगरा में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक लेनी थी.