उत्तर प्रदेश के माैसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। सोमवार को प्रयागराज, वाराणसी, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, बहराइच आदि जिले लू की चपेट में रहे। वहीं पूर्वी यूपी के गोरखपुर, बस्ती, मऊ और बलिया में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हुई। महराजगंज और सिद्धार्थनगर में तेज हवाओं से साथ रुक-रुक कर बूंदे पड़ी।माैसम विभाग की ओर से मंगलवार के लिए बांदा, प्रयागराज, वाराणसी, झांसी समेत प्रदेश के 45 जिलों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।