शाहजहांपुर में किसान को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान का बायां पैर कटकर साइलेंसर में फंस गया। बाइक सवार को पता भी नहीं चला वह 15 फीट दूर तक कटा पैर घसीटते हुए चला गया। करीब 20 फीट दूर पैर जा गिरा। आस-पास मौजूद लोगों ने दौड़कर बाइक को रोका। जिसके बाद करीब आधे घंटे तक खोजने के बाद खेत में पड़ा मिला। घायल किसान को पहले खुटार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां से भी स्थिति नाजुक देखते हुए लखनऊ भेजने की सलाह दी गई। जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर खुटार थाना क्षेत्र की है। देखें 2 तस्वीरें…
अब विस्तार से जानें पूरा मामला हटौटा गांव निवासी मोहम्मद उस्मान (40) पत्नी खैरूनिशा, बेटी शमा और बेटे अरमान, सना, अरबाज व अरशद के साथ रहते थे। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अपने खेत पर फसल की बुवाई करने जा रहे थे। इसी दौरान 100 की स्पीड में पल्सर बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि उनका पैर बाइक के साइलेंसर में फंस गया और वह सड़क पर घिसटते चले गए। मृतक के साले राजू ने बताया कि मेरे जीजा उस्मान को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में उनका एक पैर कट गया। ज्यादा ब्लड बहने के कारण उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया बाइक सवार शराब पिये हुए था। वह घसीटता हुआ लेकर चला गया। करीब बीस से तीस फीट तक घसीटता हुआ लेकर गया। तभी उनका पैर नीचे का हिस्सा कटकर करीब बीस फीट दूरी पर खेत में गिरा। हादसा देखकर खेत पर काम करने वाले ग्रामीण घबरा गए। लोगों ने कटा हुआ पैर ढूंंढा तो करीब आधे घंटे बाद कटा हुआ पैर खेत के अंदर मिला। तुरंत उसको लगाने की कोशिश की लेकिन खून रूक नही रहा था। उसके बाद एंबुलेंस से उनको खुटार सीएचसी लेकर आए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको राजकीय मेडिकल कालेज रेफर किया गया। हालत गंभीर देखते हुए उनको लखनऊ हायर सेंटर रेफर किया गया। लेकिन लखनऊ ले जाने में हम लोग असमर्थ थे इसलिए उनको बरेली लेकर जा रहे थे। थाना कटरा क्षेत्र में पहुंचे ही थे तभी उस्मान ने दम तोड़ दिया। उसके बाद हम लोग शव को फिर से राजकीय मेडिकल कालेज लेकर आए। फिर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है । परिवार का कहना है कि वह घर की जिम्मेदारियां संभालने वाले मुख्य सदस्य थे और उनकी मौत से परिवार पर संकट का पहाड़ टूट पड़ा है। थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटना में शामिल बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। ————————————- संबंधित खबर भी पढ़िए… लखनऊ अग्निकांड में 15 मौतें, बिल्डिंग ढहाई जाएगी:यूपी के 48 कोचिंग सेंटर सील; अखिलेश बोले- 1 करोड़ मुआवजा मिले लखनऊ की 2 मंजिला इमारत में आग लगने की घटना में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार सुबह 11 बजे हादसे की जांच के लिए SIT और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने इमारत की जांच की। SIT में IPS प्रवीण कुमार और IAS अमृत अभिजात शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें
Source link
शाहजहांपुर में पल्सर की टक्कर से किसान की मौत:साइलेंसर में फंसकर कटा पैर, 15 फीट घिसटा; परिजन बोले-आधे घंटे तक ढूंढने पर खेत में पड़ा मिला