बागपत के एडिशनल एसपी प्रवीण सिंह चौहान ने देर रात बागपत और बड़ौत कोतवाली क्षेत्रों में पैदल गश्त किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एडिशनल एसपी ने पुलिसकर्मियों को निरंतर चेकिंग अभियान चलाने, बॉर्डर चौकियों पर सघन तलाशी करने और अपराधियों की गिरफ्तारी व अपराधों की रोकथाम के लिए सख्त निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। बागपत कोतवाली क्षेत्र में, एडिशनल एसपी चौहान ने सीओ सुकन्या शर्मा और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मुख्य बाजारों में गश्त किया। उन्होंने सुरक्षा इंतजामों की जांच की और बिना वजह चौराहों पर घूमने वाले संदिग्ध लोगों से पूछताछ कराई। ऐसे लोगों को बेवजह घूमने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इसी तरह, बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में उन्होंने सीओ अंशु जैन और इंस्पेक्टर दीक्षित त्यागी के साथ पैदल गश्त किया। यहां भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। स्थानीय लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई। एडिशनल एसपी ने लंबित विवेचनाओं का तुरंत निस्तारण करने और बॉर्डर चौकियों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि इस गश्त का उद्देश्य असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देना था और जिले में कानून व्यवस्था मजबूत बनी हुई है।
Source link
एडिशनल एसपी प्रवीण सिंह चौहान ने किया पैदल गश्त:बागपत, बड़ौत में सुरक्षा व्यवस्था जांची, पुलिसकर्मियों को दिए निर्देश