Last Updated:
UPPSC PCS 2026 Notification: उत्तर प्रदेश में सरकारी अफसर बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है. यूपी लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने PCS 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस बार 500 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, हालांकि आयोग ने साफ किया है कि आगे चलकर रिक्तियों की संख्या बढ़ भी सकती है. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) नंबर बनवाना अनिवार्य होगा.
UPPSC PCS 2026 Notification,UPPSC PCS 2026 Apply Online: यूपीपीएससी पीसीएस का नोटिफिकेशन जारी.
UPPSC PCS 2026 Notification: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने पीसीएस 2026 भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है. आयोग ने इस बार 500 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. खास बात यह है कि आयोग ने साफ किया है कि रिक्तियों की संख्या बाद में बढ़ भी सकती है. ऐसे में पीसीएस की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी खबर मानी जा रही है.
शुरू हुए ऑनलाइन आवेदन
यूपी लोक सेवा आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार पीसीएस 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 जून 2026 से शुरू हो गई है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.
UPPSC PCS 2026 Notification,UPPSC PCS 2026: यूपीपीएससी पीसीएस का नोटिफिकेशन जारी.
आवेदन में संशोधन की भी मिलेगी सुविधा
आयोग ने अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में गलती सुधारने का मौका भी दिया है. आवेदन में संशोधन, सुधार और शुल्क समायोजन (Fee Reconciliation) की अंतिम तिथि 3 अगस्त 2026 तय की गई है.यदि किसी उम्मीदवार से आवेदन भरते समय कोई त्रुटि हो जाती है तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर उसे ठीक कर सकता है.
OTR नंबर के बिना नहीं कर सकेंगे आवेदन
UPPSC ने स्पष्ट किया है कि पीसीएस 2026 के लिए आवेदन करने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) नंबर होना अनिवार्य है. बिना OTR नंबर के कोई भी अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पाएगा.आयोग के अनुसार जिन उम्मीदवारों ने अभी तक OTR नंबर प्राप्त नहीं किया है उन्हें आवेदन से कम से कम 72 घंटे पहले आयोग की वेबसाइट पर जाकर OTR पंजीकरण कराना होगा.OTR नंबर जारी होने के बाद ही उम्मीदवार पीसीएस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन सबमिट कर सकेंगे.
कैसे मिलेगा OTR नंबर?
आयोग ने बताया है कि अभ्यर्थी UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. OTR नंबर मिलने के बाद वही नंबर भविष्य की विभिन्न भर्तियों में भी उपयोग किया जा सकेगा इसलिए जिन उम्मीदवारों ने अभी तक OTR नहीं बनवाया है उन्हें सबसे पहले यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
500 पदों पर होगी भर्ती, बढ़ सकती हैं रिक्तियां
आयोग ने फिलहाल संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा यानी PCS 2026 के तहत 500 रिक्त पदों का विज्ञापन जारी किया है हालांकि आयोग ने यह भी कहा है कि विभिन्न विभागों से अतिरिक्त रिक्तियां मिलने पर पदों की संख्या में वृद्धि हो सकती है यानी आने वाले समय में कुल पदों का आंकड़ा और बढ़ सकता है, जिससे अभ्यर्थियों के चयन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी.
कहां करें आवेदन?
उम्मीदवार UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे.आयोग ने अभ्यर्थियों से कहा है कि आवेदन भरने से पहले विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें.
आयोग के सचिव ने जारी किया विज्ञापन
पीसीएस 2026 भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी द्वारा जारी किया गया है. विज्ञापन जारी होने के साथ ही प्रदेश भर के लाखों अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया का रास्ता खुल गया है.
महत्वपूर्ण तिथियां एक नजर में
आवेदन शुरू: 25 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 27 जुलाई 2026
शुल्क और आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि: 3 अगस्त 2026
कुल घोषित पद: 500
आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन
OTR नंबर: आवेदन से पहले अनिवार्य
पीसीएस 2026 की यह भर्ती उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए प्रशासनिक सेवाओं में जाने का बड़ा अवसर लेकर आई है. ऐसे में जो अभ्यर्थी लंबे समय से इस विज्ञापन का इंतजार कर रहे थे वे अब आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं.
About the Author

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्सेस स्टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व …और पढ़ें