बलिया के करीहरा, बेरुआरबारी स्थित बाबा अमरनाथ एवं बाबा भगवान दास मंदिर परिसर में नौ दिवसीय संगीतमय राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार देर शाम कथा के चौथे दिन अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक राजन जी महाराज ने भगवान राम के जन्म और बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। राजन जी महाराज ने भगवान राम की सरलता, विनम्रता, आज्ञाकारिता और मधुर स्वभाव का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि उनके आदर्श आज भी समाज को सही मार्ग दिखाते हैं। कथा के दौरान पूरा पंडाल ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति भाव से कथा का श्रवण करते रहे। कथा के चौथे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने पूरे ध्यान से कथा का श्रवण किया और कथा के बीच होने वाले भजनों पर झूमते रहे। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामकथा सुनने पहुंच रहे हैं। आयोजन समिति के सदस्य श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तत्पर रहे। पंडाल में गर्मी से बचाव के लिए पर्याप्त संख्या में कूलर, पंखे और पेय पदार्थों की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर मुख्य रूप से आयोजक बाबा अमरनाथ सेवा समिति के व्यवस्थापक राकेश सिंह, संयोजक एवं विधायक केतकी सिंह, शांत स्वरूप सिंह, विश्राम सिंह, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू, पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान, जिला पंचायत सदस्य अनीता साहनी, पूज्य सिया दास जी महाराज, बम बम बाबा, मधु जायसवाल, राकेश महाजन, राजेश दुबे, अध्यक्ष हरिद्वार सिंह, पंडित चैतन्य जी महाराज, रजनीश सिंह, प्रशांत सिंह, गामा सिंह, सेलू सिंह, अनिल सिंह, शैलेंद्र जी, दीपक सिंह, महावीर सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पुलिस प्रशासन का सहयोग भी सराहनीय रहा। देखें रामकथा की फोटो…
Source link
बलिया के करीहरा में श्रीराम कथा:राजन जी महाराज ने भगवान राम की बाल लीला का वर्णन किया