Last Updated:
मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास किसान योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को बागवानी की ओर आकर्षित करना, आधुनिक खेती को बढ़ावा देना और कृषि क्षेत्र में विविधीकरण लाना है. इस माध्यम से किसानों को नई तकनीकों से जोड़ने के साथ-साथ आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे कम लागत में अधिक लाभ अर्जित कर सकें. उद्यान विभाग के अधिकारियों ने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में योजना का लाभ लेने की अपील की है. उनका कहना है कि बदलते समय में बागवानी खेती किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन रही है.
लखीमपुर खीरी: जिले में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए उद्यान विभाग की ओर से किसानों को जागरूक किया जा रहा है. उद्यान विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास किसान (स्टेट प्लान) योजना शुरू की है. इस योजना के तहत किसानों को फल, सब्जी, मसाला, पुष्प, संरक्षित खेती और अन्य उद्यानिकी गतिविधियों के लिए सरकार की ओर से अनुदान दिया जाएगा. इससे किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने, उत्पादन बढ़ाने और बेहतर मुनाफा कमाने में मदद मिलेगी. किसान केवल पारंपरिक फसलों पर निर्भर न रहें, बल्कि बागवानी जैसी लाभकारी खेती अपनाकर अपनी आय में कई गुना वृद्धि करें.
आधुनिक खेती को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास किसान योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को बागवानी की ओर आकर्षित करना, आधुनिक खेती को बढ़ावा देना और कृषि क्षेत्र में विविधीकरण लाना है. इस माध्यम से किसानों को नई तकनीकों से जोड़ने के साथ-साथ आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे कम लागत में अधिक लाभ अर्जित कर सकें. उद्यान विभाग के अधिकारियों ने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में योजना का लाभ लेने की अपील की है. उनका कहना है कि बदलते समय में बागवानी खेती किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन रही है. सरकार की मंशा है कि अधिक से अधिक किसान आधुनिक तकनीकों को अपनाएं और सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर आर्थिक रूप से मजबूत बनें.
किसानो को मिलेगा अनुदान
बागवानी फसलों की बाजार में मांग लगातार बढ़ रही है फल, सब्जियां और फूल जैसी फसलों से किसानों को पारंपरिक खेती की तुलना में अधिक आय प्राप्त होती है. सरकार द्वारा मिलने वाला अनुदान किसानों का शुरुआती खर्च कम करेगा, जिससे छोटे और सीमांत किसान भी बागवानी अपनाने के लिए प्रेरित होंगे. जिला उद्यान प्रभारी मृत्युंजय सिंह ने बातचीत करते हुए बताया कि योजना के तहत बेहजम, कुंभी, पलिया और बिजुआ विकास खंडों का चयन किया गया है. अन्य विकास खंडों में एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत लाभ दिया जाएगा. योजना में आम, अमरूद, ड्रैगनफ्रूट, स्ट्राबेरी की बागवानी, मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन समेत अन्य उद्यानिकी गतिविधियों पर अनुदान मिलेगा. इच्छुक किसान विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, भूमि अभिलेख सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। किसान अधिक जानकारी के लिए उद्यान विभाग से संपर्क कर सकते हैं.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें