मेरठ में सोमवार सुबह से ही तेज धूप निकलने के साथ उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। सुबह से ही चिलचिलाती धूप के कारण सड़कों पर निकलना मुश्किल रहा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। हालांकि राहत की खबर यह है कि 30 जून से मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय होने की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। मानसून के सक्रिय होते ही मेरठ में भी रुक-रुककर बारिश शुरू हो सकती है, जिससे अधिकतम तापमान में 7 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून पहुंच सकता है। 30 जून से बारिश शुरू होने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।
Source link
मेरठ में सुबह से धूप और उमस ने बढ़ाई परेशानी:कल से गर्मी से राहत के आसार, 30 जून से बारिश की उम्मीद