लखनऊ विश्वविद्यालय की टैगोर लाइब्रेरी में चोरी की घटना ने विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोर लाइब्रेरी में लगे एयर कंडीशनरों के 14 कॉपर पाइप उखाड़कर ले गए। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र की पोल खुल गई। जानकारी के अनुसार, लाइब्रेरी में वर्ष 2023 में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, लेकिन चोरी के समय सभी कैमरे बंद पड़े थे। ऐसे में घटना की कोई फुटेज उपलब्ध नहीं हो सकी, जिससे जांच प्रभावित हो रही है। FIR नहीं हुई दर्ज विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी ने बताया कि मामले में पुलिस को दो बार शिकायत दी गई, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि लाइब्रेरी में लगे सीसीटीवी कैमरे फिलहाल काम नहीं कर रहे हैं।
इस घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। छात्रों और शिक्षकों का कहना है कि महत्वपूर्ण परिसरों में लगे सीसीटीवी कैमरों का नियमित रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
Source link
लखनऊ विश्वविद्यालय की टैगोर लाइब्रेरी में चोरी:AC के 14 कॉपर पाइप उखाड़ ले गए चोर, CCTV कैमरे निकले बंद