कौशाम्बी के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मोहनापुर गांव निवासी 50 वर्षीय गया प्रसाद की बिहार में मजदूरी के दौरान छत से गिरकर मौत हो गई। वह बिहार के एक ईंट भट्ठे पर काम करने गए थे। जानकारी के अनुसार, काम करते समय गया प्रसाद अचानक छत से नीचे गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। उनके साथियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए जहां उपचार के बाद गंभीर अवस्था में प्रयागराज अस्पताल के जाते समय रस्ते मौत हो गई। गया प्रसाद अपने पीछे चार छोटे बच्चों सहित परिवार छोड़ गए हैं। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार पर गहरा प्रभाव पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक का माहौल छा गया।
Source link
बिहार में कौशाम्बी के मजदूर की मौत:छत से गिरकर गई जान, ईंट भट्ठे पर काम करते समय हादसा