समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उन्हें हार्ट अटैक आने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल उनकी हालत पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी रखे हुए है और इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज जारी है। हालांकि अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी तक हार्ट अटैक की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।