‘मुझे एक भी पेट्रोल की गाड़ी दिखाओ जो एथेनॉल से खराब हुई हो’, दावे करने वालों को नितिन गडकरी ने दी चुनौती
Last Updated:
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पेट्रोल में एथेनॉल की मिलावट पर किए जा रहे वादों
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पेट्रोल में एथेनॉल की मिलावट से नुकसान को खारिज कर दिया है. साथ ही उन्होंने एथेनॉल मिलाने से पेट्रोल की गाड़ियों में हो रही खराबी के दावे करने वालों को खुली चुनौती भी दी है. गडकरी ने कहा, मुझे एक भी ऐसी पेट्रोल की गाड़ी दिखाओ जो एथेनॉल वाली पेट्रोल की वजह से खराब हुई हो.’
गडकरी ने पेट्रोल में 20 फीसदी एथेनॉल की मिलावट को लेकर की जा रही आलोचना पर कड़ा रुख अपनाया और इसे फर्जी करार दिया. गाड़ियों के इंजन में जंग लगने के लोगों के दावों को भी उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया. ‘सुदर्शन कनक्लेव 2026 – भारत निर्माण’ में बोलते हुए गडकरी ने कहा, ‘मैं किसी को भी चुनौती देता हूं कि मुझे एक भी ऐसा पेट्रोल वाहन दिखाए जिसे एथेनॉल के कारण जंग लगी हो.’
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…