राम मंदिर चढ़ावा धनराशि व आभूषण चोरी प्रकरण में बुधवार सुबह पुलिस टीम जिला कारागार पहुंची और अदालत से मिली 40 घंटे की कस्टडी रिमांड पर तीनों आरोपियों—लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा व करुणेश पाण्डेय को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस टीम सुबह 7:04 बजे जेल पहुंची थी और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सुबह करीब साढ़े सात बजे तीनों आरोपियों को लेकर रवाना हो गई।