Last Updated:
आम खाने के शौकीन लोग जो सालभर आम का स्वाद लेना चाहते हैं तो हम सालभर उस कच्चे आम को किस तरीके से स्टॉप कर सकते हैं. उसकी पूरी विधि बताएंगे जिसमें केवल और केवल नमक की आवश्यकता पड़ती है.
सहारनपुर: आम का सीजन शुरू हो चुका है और आम के सीजन में लोग आम की अलग-अलग प्रकार की वैरायटी को खाना पसंद करते हैं. जब तक आम का सीजन चलता है तब तक आम का स्वाद लिया जाता है और उसके बाद आम हमें सालभर तक नहीं मिल पाता. जिसके कारण कुछ लोग कच्चे आम से आम का सालभर स्वाद लेने के लिए उसके विभिन्न तरह के प्रोडक्ट बनाकर रख लेते हैं या फिर मार्केट में आने वाले विभिन्न प्रोडक्ट को इस्तेमाल करते हैं.
लेकिन क्या आपको पता है हम कच्चे आम को भी सालभर स्टॉक करके रख सकते हैं और वह पूरे साल खराब भी नहीं होता साथ ही उसका हरापन भी बरकरार रहता है. आज इस खबर में हम आम के शौकीन लोगों को यही बताएंगे कि आप किस तरीके से आम के सीजन में आम को कटिंग करके सालभर उसी फोम में स्टॉक करके रख सकते हैं और उसमें आपका ज्यादा खर्च भी नहीं होगा. तो कच्चे आम को सालभर स्टॉक करने की क्या कुछ प्रक्रिया है और उसमें किन-किन चीजों की आवश्यकता पड़ती है आपको बताते हैं.
इस विधि से करें आम के सीजन में आम सालभर के लिए स्टॉक
फ़ूड एक्सपर्ट निशा बताती है कि आम के सीजन में अक्सर आम का स्वाद लोग लेते हैं. लेकिन जब आम खत्म हो जाता है तब आम की तलाश करते हैं उसे समय अगर कहीं पर आम मिल भी जाता है. तब वह कई गुना अधिक मिलता है कुछ लोग उसका अचार बनाकर भी अपने घरों में साल भर इस्तेमाल करते हैं. लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि आप किस तरीके से आम के सीजन में कच्चे आम को सालभर के लिए स्टॉक कर सकते हैं.
5 किलो में कितना डाले नमक?
सबसे पहले हमें कच्चा आम लेना है और कच्चे आम में हमें दशहरी, लंगड़ा, रामकेला इन सभी किसी भी आम में से आप कोई सा भी आम ले सकते हैं. उसको हमें अच्छे से धोना है और धोने के बाद उसके छोटे-छोटे पीस कर लेने हैं, उसके बाद हमें उसको पानी में डाल देना है, जिससे कि पूरा आम पानी में डूबा रहे. उसके बाद हमें 5 किलो आम में 100 ग्राम नमक के हिसाब से उसमें नमक डाल देना है और उसको ढक कर रख देना है.
कभी भी तैयार कर सकते हैं ताजा अचार
जब भी आपको ताजा आम का अचार बनाना हो तब आप उसमें से उस आम को निकाल करके धूप में सुखाकर के उसमें मसाले मिलाकर के अचार तैयार कर सकते हैं. इस तरीके से अगर आप अचार बनाएंगे तो यह कुछ घंटे में खाने योग्य हो जाता है.
About the Author
अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें