Last Updated:
उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि स्टेशन को अप्रैल 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है.भारतीय रेलवे की पूरी कोशिश है कि समय इसको समय पर रिडेवलप कराकर यात्रियों के लिए खोल दिया जाए.
स्टेशन को रिडेवल करने में करीब 959.78 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है.
प्रयागराज. प्रयागराज रेलवे जंक्शन से सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है.उन्हें स्टेशन में एयरपोर्ट जैसी सुविधा पाने के लिए अब लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. भारतीय रेलवे इस स्टेशन को समय से पूरा करने की तैयारी में है,जिससे यात्रियों को यहां से ट्रेन में पकड़ने में परेशानी न हो.इस स्टेशन का रिडेवलमेंट इसलिए भी खास है, क्योंकि हर साल यहां लगने वाले माघ मेले में श्रद्धालु पहुंचते हैं,जिसमें से ट्रेनों से पहुंचने वालों की संख्या काफी होती है.इनका सफर भी आसान होगा.
उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि स्टेशन को अप्रैल 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है.भारतीय रेलवे की पूरी कोशिश है कि समय इसको समय पर रिडेवलप कराकर यात्रियों के लिए खोल दिया जाए.स्टेशन को इस तरह डेवलप किया जा रहा है कि इंट्री करने के बाद किसी भी प्लेटफार्म में आसानी से और कम समय में पहुंचा जा सके.स्टेशन को रिडेवल करने में करीब 959.78 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है.
रेलवे के अनुसार प्रयागराज जंक्शन पर यात्रियों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए लगभग 9,000 वर्गमीटर का काफी बड़ा एयर कॉन्कोर्स तैयार किया जा रहा है. इससे यात्रियों को स्टेशन परिसर में आने-जाने में काफी सुविधा होगी. स्टेशन को इस तरह डिजाइन के साथ रिडेवलप किया जा रहा है,जिससे भविष्य में इस स्टेशन में बढ़ने वाली यात्रियों की संख्या को भी आसानी से संभाला जा सके.
यह हो रहा है काम
स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए तीन नए फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) बनाए जा रहे हैं. पहले से मौजूद तीन एफओबी के साथ इनकी संख्या बढ़कर छह हो जाएगी,जिससे एक साथ अधिक संख्या में यात्रियों के आने के बाद भी उन्हें सुविधा न हो. इसके अलावा दिव्यांगों, बुजुर्गों और अन्य यात्रियों की सुविधा के लिए 42 लिफ्ट और 29 एस्केलेटर लगाए जा रहे हैं, जिससे प्लेटफॉर्म तक पहुंचना पहले की तुलना में काफी आसान होगा.
सबसे व्यस्त जंक्शन
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि प्रयागराज जंक्शन देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक है. खासकर माघ मेले के दौरान यहां हर वर्ष लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए स्टेशन रिडेवलप किया जा रहा है, जिससे आसानी से भीड़ मैनेज की जा सके.
About the Author
करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें