Last Updated:
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. चंपत राय का ड्राइवर टिन्नू यादव तो बड़ा वाला खिलाड़ी निकला है. वो और अन्य आरोपियों ने दान की रकम को शेयर बाजार, सूद (ब्याज) और करोड़ों की जमीन में इनवेस्ट कर रकम दोगुनी करने का बिजनेस प्लान तैयार किया था. मामले में 30 बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं.
चंपत राय का ड्राइवर टिन्नू यादव तो निकला खिलाड़ी.
अयोध्या : राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी के मामले में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे बेहद चौंकाने वाले और सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं. पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपियों ने राम मंदिर के चढ़ावे से उड़ाई गई रकम को सिर्फ ऐश-ओ-आराम में खर्च नहीं किया, बल्कि उस काली कमाई को बढ़ाने के लिए बकायदा उसका पूरा ‘वित्तीय नेटवर्क’ तैयार किया था. यानी कि चोरी किया हुआ पैसा शेयर बाजार में भी लगाया गया था. अब जांच एजेंसियां इस पूरे सिंडिकेट की एक-एक कड़ी को जोड़ने में जुटी हैं.
About the Author

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें