Last Updated:
अमेठी में सेवा फाउंडेशन विलुप्त होती गौरैया के संरक्षण के लिए अनोखी मुहिम चला रहा है. संस्था के युवा निजी खर्चे से लकड़ी के घोंसले तैयार कर गांव-गांव मुफ्त में वितरित कर रहे हैं, ताकि घर-घर फिर से गौरैया की चहचहाहट लौट सके.
अमेठी. गौरैया पक्षी हमारे वातावरण से विलुप्त होती जा रही है. ऐसे में अब उसके संरक्षण का जिम्मा उठाया है अमेठी की एक संस्था ने अमेठी में सेवा फाउंडेशन संस्था अब गौरैया संरक्षण के लिए काम करेगी. आपको बता दें की, सेवा फाउंडेशन संस्था अब तक कई ऐसे काम कर चुकी है जो क्षेत्र में चर्चा का विषय है. अमेठी में सेवा फाउंडेशन कई युवाओं के साथ मिलकर इस पहल को कर रहा है. इस पहल के अंतर्गत गांव-गांव लकड़ी के घोसले तैयार किया जा रहे हैं. जो लोगों को गौरैया संरक्षण करने के लिए वितरण किए जाएंगे वह भी पूरी तरीके से मुफ्त में. पहल की शुरुआत तब तक रहेगी जब तक घर-घर गौरैया संरक्षण के घोसले वितरण नहीं हो जाएंगे. इसके लिए निजी खर्चे से युवा इस काम को पूरा कर रहे हैं.गोरिया के लिए छोटे-छोटे बहुत सुंदर घर बनाकर लोगों के घरों में लगा रहे हैं. संस्था का एक मात्र उद्देश्य विलुप्त होती गोरिया प्रजाति को बचाना है.
4 वर्षों पहले शुरू हुआ था संगठन करता है अलग अलग काम
सेवा फाउंडेशन संस्था के सदस्य तूफान सिंह बताते हैं कि हम सब ने कई वर्षों से गौरैया संरक्षण का जिम्मा उठाया है. पहले हम सब के घर में गौरैया आती थी और दाना चुनकर वापस चली जाती थी. लेकिन आज विलुप्त हो रही गौरैया को बचाने के लिए उसके अस्तित्व पर संकट को मिटाने के लिए हम सब ने इस काम को शुरू किया है और हम सबको लोगों का सहयोग भी मिल रहा है. हम सब अपने निजी खर्चे से इस काम को करते हैं हजारों की संख्या में घोसला तैयार करवा कर उसे मुफ्त में वितरण करते हैं. उन्होंने कहा कि संगठन की तरफ से रक्तदान गरीबों में कपड़ा वितरण गरीबों की मदद करना जैसे अलग-अलग कम समय-समय पर संगठन की तरफ से किए जाते हैं जो जरूरी होता है वह काम प्राथमिकता से पूरा होता है.
गौरैया को बचाने की मुहिम
स्थानीय लोग भी इस पूरी पहल से काफी खुश हैं. स्थानीय निवासी अनिल बताते हैं कि इस काम को पूरा करने के लिए यह युवा संगठन काफी दिनों से कम कर रहा है. ये बहुत ही अच्छी पहल है कि गौरैया का संरक्षण किया जाए. पशु पक्षियों को प्रेम की दृष्टि से बहुत कम ही लोग देखते हैं और उनके संरक्षण का जिम्मा अगर संस्था ने उठाया है तो बहुत ही अच्छी पहल है.
About the Author
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें