महराजगंज के नौतनवा थाना इलाके से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। रविवार को नौतनवा थाने में एक महिला ने 14 वर्षीय किशोर पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
महिला ने दावा किया कि उसने किशोर से शादी कर ली है और वह अब उसके साथ ही रहना चाहती है। महिला के दावे को सुनकर पुलिसकर्मी और फरियादी दंग रह गए। महिला की उम्र 40 और उसके सबसे बड़े बेटे की उम्र 19 वर्ष है। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।