Last Updated:
UP Weather 2 June 2026 Rain Forecast: नौतपा के अगर शुरुआती दिन छोड़ दिए जाएं तो बचे हुए दिनों में लोगों को गर्मी से खूब राहत मिली है. बारिश और आंधी ने लोगों को खूब ठंडक महसूस कराई है. लेकिन वहीं अगर 2 जून से आने वाले दिनों में मौसम बदलेगा और फिर गर्मी का एहसास होगा. आइए जानते हैं मौसम विभाग का बड़ा अपडेट क्या है.
यूपी मौसम.
लखनऊ: 2 जून को नौतपा का आखिरी दिन है. इस दिन से ही मौसम बदलने वाला है और धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगेगा और गर्मी फिर एक बार चरम पर होगी. वैसे नौतपा के आखिरी दिनों में बारिश होने की वजह मौसम में ठंडक देखी गई. लेकिन नौतपा जाते-जाते प्रदेशभर के लोगों को गर्मी लौटाकर जाएगा. आइए जानते हैं पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में आखिर आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा.
अगर पश्चिमी यूपी की बात करें तो मेरठ, सहारनपुर, मथुरा, कन्नौज, नोएडा, गाजियाबाद हापुड़ समेत अन्य जिलों में मौसम 2 तारीख से लेकर 6 तारीख तक कैसा रहेगा. तो मौसम विभाग के मुताबिक कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है. वहीं इन 5 दिनों तक इन इलाकों में किसी भी तरह से आंधी-तूफान और झमाझम बारिश का कोई अलर्ट आईएमडी विभाग की तरफ से नहीं है.
पूर्वी यूपी में कैसा रहेगा मौसम?
वहीं अगर हम बात करें पूर्वी उत्तर प्रदेश की तो गोरखपुर, अयोध्या, वाराणसी, मिर्जापुर समेत अन्य जिलों में 2 तारीख से लेकर 3 तारीख तक शुष्क रहने की संभावना है. लेकिन 4 तारीख से लेकर 6 तारीख तक मौसम में बदलाव होगा और कहीं-कहीं हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.
दक्षिण-पश्चिम मानसून 4 जून तक पहुंच सकता है केरल
अगर पूरे उत्तर प्रदेश की बात करें तो अगले 4 दिनों के अंदर अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. वहीं अगर न्यूनतम तापमान की बात करे तो धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. आपको बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून 4 जून तक केरल पहुंच सकता है. हालांकि विशेषज्ञों ने इस साल मानसून सामान्य से कमजोर रहने की आशंका जताई है. अल नीनो जैसी परिस्थितियां बनने के संकेत मिल रहे हैं, जिसके चलते जून से सितंबर के बीच बारिश औसत से कम हो सकती है. इसका असर खेती-किसानी और जल संसाधनों पर भी पड़ सकता है.
2 जून के बाद मौसम बदलेगा
फिलहाल यूपी के लोगों को नौतपा के बीच बारिश और आंधी से काफी राहत मिली है. लेकिन यह राहत लगातार नहीं रहेगी. मौसम विभाग की माने तो 2 जून के बाद मौसम फिर करवट लेगा और सूरज के तेवर बदलेंगे और तापमान ऊपर चढ़ेगा.
About the Author

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें