कानपुर देहात में सड़क दुर्घटना
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
{“_id”:”6a42056ea34fb979c2065a89″,”slug”:”kanpur-dehat-dumper-running-on-restricted-route-runs-over-dhaba-owner-tragic-death-2026-06-29″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kanpur Dehat: प्रतिबंधित मार्ग पर दौड़ रहे डंपर ने ढाबा संचालिका को कुचला, दर्दनाक मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
कानपुर देहात में सड़क दुर्घटना
– फोटो : अमर उजाला
माती से अकबरपुर ओवरब्रिज की तरफ जा रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने दुकान खोलने की तैयारी कर रही एक महिला को कुचल दिया। इससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। रूरा थाना क्षेत्र के तिगाई गांव की रहने वाली अंजू (45) पुत्री मेवालाल अकबरपुर में लोकप्रिय अस्पताल के बगल में एक जलपान गृह (ढाबा) चलाती थी।
अंजू का अपने पति सुनील से विवाद चल रहा था, जिसके कारण वह अपने भाई धर्मेंद्र के साथ तिगाई गांव में ही रह रही थी। सोमवार सुबह करीब 4:50 बजे अंजू हमेशा की तरह अपनी दुकान की साफ-सफाई कर उसे खोलने की तैयारी कर रही थी, तभी यह हादसा हो गया।