Last Updated:
Ram Mandir News: राम मंदिर दान चोरी की जांच में जुटी एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में एसबीआई बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही को लेकर आशंका जताई है. एसआईटी अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या तय गाइडलाइन को बैंक की तरफ से पालन कराया गया है कि नहीं.
राम मंदिर दान चोरी को लेकर एसआईटी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा.
लखनऊ: अयोध्या स्थित राम मंदिर दान चोरी मामले की जांच अभी मंदिर प्रशासन के इर्ग-गिर्द घूम रही है. लेकिन अब धीरे-धीरे बैंक की संलिप्ता को लेकर भी एसआईटी ने चिंता जाहिर की है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक टीम का स्पष्ट रूप से कहना है कि दान की गिनती प्रक्रिया के लिए जो नियम तय किए गए थे, उसका पालन कराने में बैंक फेल रहा है. एसआईटी की रिपोर्ट में एमओयू और एसओपी का हवाला देते हुए बताया गया है कि एसबीआई बैंक की जिम्मेदारी महज गिनती और कैश कलेक्शन तक ही सीमित नहीं थी. बल्कि बैंक की जिम्मेदारी यह भी थी कि वह काउंटिंग की मॉनिटरिंग करे और कैश काउंटिंग मशीन कर्मचारियों को उपलब्ध कराए.
बैंक की कमियों के चलते हुई दान चोरी?
साथ ही दान की गिनती कर रहे कर्मचारियों पर नजर भी रखे. सुरक्षा नियमों को बेहतर ढंग से लागू करे और तय एसओपी का पालन करवाए. हालांकि एसआईटी ने अपनी जांच में पाया कि इन जिम्मेदारियों को ठीक से नहीं निभाया गया. SIT ने पाया कि SOPs के तहत तय कई सुरक्षा उपायों को या तो लागू नहीं किया गया या ठीक से लागू नहीं किया गया. जांच करने वालों ने निष्कर्ष निकाला कि जो गाइडलाइन जारी की गई थी, उसको सही से फॉलो नहीं किया गया. जांच के दौरान पाई गई सिस्टम की कमियां दान चोरी की एक बड़ी वजह थीं.
बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों दोनों से पूछताछ करेगी SIT
सूत्रों ने बताया कि अब जांच का दायरा बढ़ने की उम्मीद है. अयोध्या पुलिस दान प्रबंधन प्रक्रिया से जुड़े SBI अधिकारियों और बैंक द्वारा कैश गिनने के लिए रखे गए आउटसोर्स कर्मचारियों, दोनों से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है. एसआईटी अपनी जांच में यह भी पता लगाएगी कि कि क्या बैंक ने MoU और SOPs का पालन किया, क्या ज़रूरी निगरानी रखी गई, और क्या तय प्रक्रियाओं से किसी भी तरह के भटकाव को इग्नोर किया गया या जानबूझकर अनदेखा किया गया.
क्या SBI से छीन ली जाएगी राम मंदिर दान गणना की जिम्मेदारी?
इस बीच, सूत्रों का कहना है कि प्रशासनिक स्तर पर इस बात पर चर्चा चल रही है कि राम मंदिर के दान की गिनती और बैंकिंग कामकाज का जिम्मा SBI के पास ही रहना चाहिए या किसी अन्य बैंक को सौंपा जाना चाहिए. सूत्रों के अनुसार, अधिकारी निगरानी को मजबूत करने और SIT द्वारा पहचानी गई प्रक्रियात्मक कमियों को दूर करने के लिए विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रहे हैं, हालांकि अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है.
About the Author

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें