राजधानी लखनऊ में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) का 24वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में आईओसीएल के चेयरमैन अरविंदर सिंह साहनी, विशिष्ट अतिथि प्राविधिक शिक्षा विभाग के मंत्री ई. आशीष पटेल और प्राविधिक शिक्षा विभाग प्रमुख सचिव डॉ. एम.के शन्मुगा सुंदरम मौजूद रहे।
समारोह में अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज (एकेजी), गाजियाबाद के बीटेक की छात्रा अंशिका राणा को चांसलर मेडल दिया गया। वहीं कमल रानी वरुण स्मृति स्वर्ण पदक एससी वर्ग में केआईईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, गाजियाबाद की बीटेक की छात्रा इशिका को दिया गया।
कलाकार आशीष कंसारा को डिलिट की मानद उपाधि मिली
गुजरात के रोगन कला के कलाकार आशीष कंसारा को डिलिट की मानद उपाधि दी गई। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने हस्तकला को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास किया है। सभी का आभार जताया। वहीं चांसलर मेडल अंशिका राणा एकेजी गाजियाबाद की छात्रा को दिया गया। कमल रानी वरुण मेडल इशिका, केआईईटी ग्रुप गाजियाबाद की छात्रा को दिया गया। इसके अलावा 62537 छात्रों की डिग्री डिजिलॉकर पर अपलोड की गई।