कानपुर शहर में जाम की समस्या कम करने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुमार ने कचहरी स्थित चेतना चौराहा और बड़ा चौराहा समेत कई प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क किनारे सफेद पट्टी के बाहर खड़े वाहनों और अतिक्रमण कर रही दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने सफेद पट्टी के बाहर खड़े वाहनों को हटवाया और दुकानदारों को निर्धारित सीमा के भीतर रहने की चेतावनी दी। साथ ही लाउडस्पीकर के जरिए ऑटो चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। डीसीपी ट्रैफिक ने बताया डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुमार ने बताया कि शहर के तिराहों और चौराहों पर निरीक्षण किया जा रहा है। इन स्थानों पर जाम की स्थिति न बने, इसलिए ऑटो और ई-रिक्शा चौराहों से कम से कम 100 मीटर दूर खड़े हों। इसी के तहत बड़ा चौराहा और चेतना चौराहा के आसपास निरीक्षण किया गया। ई-रिक्शा और ऑटो चालकों को बताया गया कि इसका पालन करना आवश्यक है। ऐसा न करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इन लोगों को यह भी बताया गया कि यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है। इसके साथ ही जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। बीएनएस की धारा के तहत होगा मुकदमा होगा दर्ज इसके साथ ही दुकानदारों को भी बताया जा रहा है कि किसी भी तरह से सड़क पर अतिक्रमण न किया जाए। इसके साथ ही घंटाघर, नौबस्ता और रामादेवी में 12 ऐसे लोगों के खिलाफ धारा 285 बीएनएस के तहत मुकदमा भी पंजीकृत कराया गया है। लोगो को किया जायेगा सम्मानित राहवीर योजना के तहत हम लोगों ने बताया है कि यदि कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाता है, तो ऐसे लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें सरकार की योजना के तहत 25 हजार रुपये देकर सम्मानित करने का काम किया जाएगा।
Source link
कानपुर में रवीन्द्र कुमार ने किया चौराहों पर निरीक्षण:डीसीपी ट्रैफिक बोले- चौराहों से 100 मीटर दूर खड़े हों ऑटो-ई-रिक्शा