Last Updated:
वाराणसी: वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां आज सुबह-सुबह एक हादसा हो गया. दरअसल, आजतक की एक रिपोर्ट के अनुसार, मंदिर के गेट नंबर 4B पर तैनात PAC के एक सिपाही की सरकारी बंदूक से अचानक दुर्घटनावश गोली चल गई. इससे तीन लोगों को गोली के छर्रे लग गए, जिससे वो मामूली रूप से घायल हो गए. हालांकि, गनीमत रही कि बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया.