उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में बड़े हादसे की खबर है. कौशांबी के कोखराज टोल प्लाजा के पास LPG ले जा रहा गैस टैंकर हादसे का शिकार हो गया. डिवाइडर से टकराकर टैंकर में भीषण आ लग गई. बताया जा रहा है कि इस हादसें में पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं. वहीं, टैंकर के कैबिन में बैठे एक शख्स की जलकर मौत हो गई.
आग इतनी भीषण थी कि बुझाने में पुलिस और फायर डिपार्टमेंट को चार घंटे का समय लग गया. आग बुझाने के बाद टैंकर के अंदर से एक व्यक्ति का कंकाल मिला. कैबिन में बैठे दूसरे शख्स ने कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन वह भी गंभीर रूप से झुलस गया. इस भयावह हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आग की विकराल लपटें और काले धुएं को देखा जा सकता है. यह हादसा जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई.
#BREAKING | यूपी के कौशांबी में भीषण हादसा, LPG लेकर जा रहे टैंकर में लगी आग @romanaisarkhan | https://t.co/smwhXUROiK#UP #Accident #Fire #Kaushambi #ABPNews pic.twitter.com/tNKKtxcZVg
— ABP News (@ABPNews) June 26, 2026
यह भी पढ़ें: हरिद्वार जमीन घोटाले में विजिलेंस की छापेमारी, अलग-अलग ठिकानों पर साक्ष्यों की तलाश में जुटी टीम
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आग लगते ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंचीं. एसपी सत्य नारायण प्रजापत भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे.
टोल प्लाजा के कर्मचारी झुलसे
हादसा शुक्रवार सुबह 6.00 बजे हुआ जब एलपीजी टैंकर बेकाबू होकर टोल प्लाजा से जा टकराया. टक्कर के बाद तेज ब्लास्ट हुआ और चारों ओर आग का गुबार फैल गया. टैंकर के केबिन में बैठा ड्राइवर जिंदा जल गया. वहीं, गंभीर रूप से झुलसे हुए लोगों में टोल प्लाजा के कर्मचारी शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: आगरा: BJP पार्षद ने जन्मदिन पर नाले में खड़े होकर काटा केक, स्मार्ट सिटी की हकीकत आई सामने