Last Updated:
Ghazipur News : गाजीपुर मेले में फिरोजाबाद से आई चूड़ियां महिलाओं को खूब आकर्षित कर रही हैं. यहां जयपुरी कड़ा, लटकन कड़ा, रोड कड़ा, जेली सेट, कश्मीरी चूड़ी, डायमंड फिनिश कड़ा और पर्ल बैंगल सेट उपलब्ध हैं. महिलाओं का कहना है कि इन चूड़ियों के डिजाइन, फिनिश और रंग इन्हें खास बनाते हैं. करहिया की रहने वाली आंचल सिंह लोकल 18 से बताती हैं कि फिरोजाबाद की चूड़ियां पहनने पर हाथों की खूबसूरती और भी निखर जाती है. जेली सेट सबसे ज्यादा बिकने वाली वैरायटी में शामिल है. इसका हल्का वजन, चमकदार डिजाइन और आरामदायक फिटिंग इसे अनूठा बनाता है. सिल्वर फिनिश और स्टोन वर्क वाला रोड कड़ा सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक देता है. शिल्पी सिंह ने बताया कि उन्हें जयपुरी और लटकन चूड़ियां सबसे ज्यादा पसंद आईं.
गाजीपुर मेले में फिरोजाबाद का यह डिजाइनर पर्ल बैंगल सेट पारंपरिक और मॉडर्न फैशन का खूबसूरत मिश्रण है. मोती, स्टोन और गोल्डन फिनिश से सजा यह सेट नई नवेली दुल्हनों से लेकर युवतियों तक को पसंद आ रहा है. विक्रेता के अनुसार, त्योहारों और शादी के सीजन में इस वैरायटी की बिक्री सबसे ज्यादा बढ़ जाती है.

गाजीपुर मेले में फिरोजाबाद से आया जयपुरी कड़ा महिलाओं की पहली पसंद बना हुआ है. इस छह पीस के सेट की कीमत 550 रुपये है. इसमें राजस्थानी मीनाकारी, मोती और सुनहरी फिनिश इसे रॉयल लुक देते हैं. करहिया क्षेत्र की आंचल सिंह बताती हैं कि फिरोजाबाद की चूड़ियां पहनने पर हाथों की खूबसूरती और भी निखर जाती है. शादी, तीज और करवा चौथ जैसे अवसरों पर इसकी मांग सबसे अधिक रहती है.

गाजीपुर मेले में फिरोजाबाद से आया डायमंड फिनिश कड़ा अपनी शानदार चमक और प्रीमियम लुक के कारण महिलाओं को आकर्षित कर रहा है. पूरे कड़े पर जड़े स्टोन इसे महंगे ज्वेलरी जैसा लुक देते हैं. पार्टी, रिसेप्शन और खास आयोजनों में पहनने के लिए महिलाएं इसे पसंद कर रही हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

फिरोजाबाद का जेली सेट सबसे ज्यादा बिकने वाली वैरायटी में शामिल है. छह पीस के इस सेट की कीमत 350 रुपये है. इसका हल्का वजन, चमकदार डिजाइन और आरामदायक फिटिंग महिलाओं को आकर्षित कर रही है. फिरोजाबाद से आए विक्रेता ने बताया कि मेले में सबसे ज्यादा मांग इसी जेली सेट की है.

फिरोजाबाद से आया रोड कड़ा आधुनिक डिजाइन और चमकदार स्टोन वर्क के कारण ग्राहकों का ध्यान खींच रहा है. छह पीस के इस सेट की कीमत 400 रुपये रखी गई है. गाजीपुर मेले में यह कड़ा पार्टी, रिसेप्शन और पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए खूब खरीदा जा रहा है. इसकी मजबूत फिनिश और स्टाइलिश डिजाइन इसे खास बनाती है. सिल्वर फिनिश और स्टोन वर्क वाला यह कड़ा सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक देता है. गाजीपुर मेले में फिरोजाबाद का यह डिजाइन ऑफिस, कॉलेज और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए भी खरीदा जा रहा है.

गाजीपुर मेले में फिरोजाबाद से आया लटकन कड़ा युवतियों के बीच सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है. चार पीस के इस सेट की कीमत 150 रुपये है. इसमें झुमकी, मोती और रंगीन चार्म लगे हैं, जो हाथों को आकर्षक लुक देते हैं. शिल्पी सिंह ने बताया कि उन्हें जयपुरी और लटकन चूड़ियां सबसे ज्यादा पसंद आईं और वह इन्हें खरीदकर घर ले जा रही हैं.

गाजीपुर मेले में फिरोजाबाद का डिजाइनर पर्ल बैंगल सेट पारंपरिक और मॉडर्न फैशन का खूबसूरत मिश्रण है. मोती, स्टोन और गोल्डन फिनिश से सजा यह सेट नई नवेली दुल्हनों से लेकर युवतियों तक को पसंद आ रहा है. विक्रेता के अनुसार त्योहारों और शादी के सीजन में इस वैरायटी की बिक्री सबसे ज्यादा बढ़ जाती है.