गाजियाबाद के मसूरी थाना पुलिस ने 2 दिन पहले निर्माणधीन मकान में चोरी के मामले में युवक को अरेस्ट किया है। युवक ने पूछताछ में बताया कि तमंचा 2 साल पहले दिल्ली में जन्मदिन पार्टी में गिफ्ट किया था। इसके बाद तमंचे से दोस्तों में रौब जमाता था। पुलिस ने सलमान को अरेस्ट करते हुए तमंचा बरामद कर लिया है। शोर मचाने पर तमंचे से फायरिंग मोहम्मद तमकीन के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। 26 जून की देर रात चोर घर में घुस गए। मकान मालिक ने शोर मचाया तो चोरों ने फायरिंग कर दी। जिसमें मकान मालिक ने सलमान को पहचान लिया। मसूरी थाना प्रभारी हरेंद्र मलिक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर वारिस, सलमान, बिलाल के खिलाफ केस दर्ज किया। चोरी करते समय पकडे जाने के डर से सलमान द्वारा ही फायरिंग की गई थी। सलमान के 2 साथियों को एक दिन पहले पुलिस ने जेल भेजा था। जीजा ने गिफ्ट किया था तमंचा सलमान ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि मैं 8 वीं फेल हूं। 2 साल पहले मैं अपने जीजा के दोस्त के यहां बर्थथे पार्टी में गया था। जिसक बाद बहनोई नईम निवासी मंडोली दिल्ली ने मुझे तमंचा फ्री में दिया था। इसके बदले कुछ पैसे भी नहीं लिए। और कहा था कि रात वात में जरुरत पड़ने पर घर में रखना चाहिए। सलमान ने बताया कि एक साल पहले मेरे बहनोई नईम की मौत हो चुकी है। सलमान ने बताया कि इससे पहले भी हमारा गैंग एक चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है।
Source link
जीजा ने गिफ्ट किया तमंचा, साला चोर बना:गाजियाबाद में पुलिस से कहा- तमंचे से ही दोस्तों में रौब जमाता था