नोएडा के सेक्टर-9 स्थित एक बिल्डिंग में रविवार (21 जून) को भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग इलेक्ट्रिकल एप्लायंसेज के सामान के गोदाम में लगी बताई जा रही है. आग लगने के बाद बिल्डिंग से घना काला धुआं निकलता दिखाई दिया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई.
दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर मौजूद
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया. फायर ब्रिगेड के कर्मचारी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं. गौतम बुद्ध नगर फायर एंड इमरजेंसी सर्विस डिपार्टमेंट की ओर से कहा गया है कि पर्याप्त फायर सर्विस यूनिट मौके पर मौजूद है. किसी के फंसे होने की सूचना नहीं है.”
पर्याप्त फायर सर्विस यूनिट मौके पर मौजूद है, आग को बुझाया जा रहा है। किसी के फंसे होने की सूचना नहीं है, जल्दी आग को पूर्णरूप से बुझा दिया जाएगा।
— Gautam Buddh Nagar Fire & Emergency Services (@noidafire) June 21, 2026
आग की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं. अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. वहां पर मौजूद लोगों के मुताबिक आग काफी तेजी से फैली, जिसके चलते पूरे क्षेत्र में धुएं का गुबार छा गया. फिलहाल बिल्डिंग से काला धुआं निकलना जारी है. सुरक्षा को देखते हुए आसपास के इलाके को खाली कराया गया है और लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की सलाह दी गई है.
इससे पहले पिछले महीने 16 मई को नोएडा के थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में स्थित एक गारमेंट्स कंपनी में भीषण आग लग गई थी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था और आसपास की तीन इमारतें इसकी चपेट में आ गईं थी. आग की ऊंची-ऊंची लपटें और आसमान में उठता काला धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दिया था. बाद में काफी मशक्कत के बाद दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया था.
यूपी में स्थानीय भाषा में मिलेगी नौकरी की जानकारी, योगी सरकार शुरू करेगी ब्लू डॉट्स AI की पहल