बिजनौर में लगातार हो रही मैदानी और पहाड़ी इलाकों में मूसलाधार बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। बिजनौर में गंगा बैराज से डाउनस्ट्रीम डिस्चार्ज 79,922 क्यूसेक दर्ज किया गया, जबकि जलस्तर 218.80 मीटर रहा। सिंचाई विभाग के अनुसार, पिछले दिनों गंगा में जलप्रवाह तेजी से बढ़ा है। पहले जहां बैराज पर जलप्रवाह लगभग 37,575 क्यूसेक था, वहीं अब यह बढ़कर 79,922 क्यूसेक से अधिक हो गया है। जलस्तर में लगातार वृद्धि के चलते विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है और बैराज पर 24 घंटे कर्मचारियों की तैनाती की गई है। देखें, 2 तस्वीरें… विभागीय अधिकारियों ने बताया कि हरिद्वार स्थित भीमगोड़ा बैराज से 79,922 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ा गया है, जिसके देर रात तक बिजनौर पहुंचने की संभावना है। लगातार बारिश जारी रहने पर बैराज पर दबाव और बढ़ सकता है।
मध्य गंगा सिंचाई खंड-5 के अधिशासी अभियंता कृष्णपाल ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विभागीय स्टाफ को हाई अलर्ट पर रखा गया है और बैराज की लगातार निगरानी की जा रही है। बारिश का असर अब यातायात पर भी पड़ने लगा है। बिजनौर से मेरठ-दिल्ली को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 34 पर देवल के पास सड़क पर पानी आने के कारण गुरुवार शाम 5:00 बजे से यातायात बंद कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, बिजनौर-बालावाली मार्ग पर सड़क का एक हिस्सा धंस जाने की वजह से बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। बिजनौर-मेरठ हाईवे से आवागमन बंद होने से वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। यातायात पुलिस ने ट्रकों को बैराज से पहले ही कई अलग-अलग जगहों पर रोक दिया है, जिससे ट्रक चालक और अन्य यात्री परेशान हो रहे हैं।
Source link
बिजनौर में गंगा का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट:हरिद्वार से 79,922 क्यूसेक पानी छोड़ा, बिजनौर-मेरठ मार्ग बंद