मुजफ्फरनगर के जनपद फुलत गांव स्थित दारुल उलूम रहीमिया मदरसे को लेकर नया विवाद सामने आया है. योग साधना आश्रम के महंत स्वामी यशवीर जी महाराज ने मदरसे पर धर्मांतरण से जुड़े गंभीर आरोप लगाए हैं और पूरे मामले की जांच केंद्रीय एजेंसियों से कराने की मांग की है.
उधर, मुजफ्फरनगर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में एलआईयू, आईबी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त जांच टीम गठित कर दी है. पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
महाराज ने वीडियो जारी कर सालों से बड़े पैमाने पर धर्मांतरण का बताया
स्वामी यशवीर जी महाराज ने सोशल मीडिया पर जारी अपने वीडियो में दावा किया है कि फुलत गांव स्थित दारुल उलूम रहीमिया मदरसे में पिछले कई सालों से बड़े पैमाने पर धर्मांतरण कराया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि हजारों हिंदू युवक-युवतियों का धर्म परिवर्तन कर उनकी शादियां कराई गई हैं. स्वामी यशवीर ने मदरसे के संचालकों की संपत्ति की भी जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति और आय के स्रोतों की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. साथ ही उन्होंने इस पूरे मामले की जांच केंद्रीय एजेंसियों से कराने की मांग उठाई है.
स्वामी यशवीर का कहना है कि स्थानीय स्तर पर गठित जांच टीम से उन्हें संतोष नहीं है. उनका दावा है कि मामले का दायरा बड़ा है, इसलिए इसकी जांच केंद्रीय एजेंसी से कराई जानी चाहिए ताकि सभी तथ्यों की निष्पक्ष पड़ताल हो सके. उन्होंने यह भी कहा कि यदि उचित कानूनी कार्रवाई नहीं होती है तो वे हिंदू समाज के साथ मिलकर मदरसे के बाहर धरना-प्रदर्शन करेंगे.
‘मतभेद और गुटबाजी से नेताओं को दूर…’, मिशन-27 को लेकर नितिन नवीन और बीएल संतोष का खास मैसेज
वायरल वीडियो और आरोपों पर संज्ञान लेते हुए जांच टीम गठित
वहीं, मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों का संज्ञान लेते हुए जांच टीम गठित कर दी गई है. एसएसपी के अनुसार, एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में एलआईयू, आईबी, सीओ बुढ़ाना और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से पूरे मामले की जांच कर रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी.
‘सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी. उसके संबंध में एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में एलआईयू, आईबी और अन्य संबंधित इकाइयों की संयुक्त टीम गठित की गई है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.’
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश