Last Updated:
उत्तर प्रदेश बीजेपी ने 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की नई संगठनात्मक टीम की घोषणा की है. नई टीम में 19 उपाध्यक्ष, 8 प्रदेश महामंत्री, 19 मंत्री और छह क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए गए हैं. राजनीतिक विश्लेषण के अनुसार, इस गठन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की चुनावी रणनीति की स्पष्ट झलक दिखाई देती है.
यूपी बीजेपी की नई टीम में यादव और जाटव नेताओं को तवज्जो नहीं दी गई है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राज्य इकाई के पदाधिकरियों की सूची जारी की है, जिसमें 19 उपाध्यक्ष और आठ महासचिव बनाये गये हैं. यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बनाई गई बीजेपी की इस नई टीम को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की टीम कहा जा रहा है. यूपी बीजेपी की नई टीम पर ध्यान से नजर डालें तो इसमें कई बातें स्पष्ट होती दिखती है. उसमें से एक बात यह भी है कि बीजेपी ने पदाधिकारियों के चयन में गृहमंत्री अमित शाह की राजनीतिक प्लानिंग का पूरा ख्याल रखा है.
यूपी प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी सूची के अनुसार राज्य में 19 उपाध्यक्ष, आठ महामंत्री और 19 मंत्री बनाए गए हैं. इसके मुताबिक इसी तरह पश्चिम, ब्रज, कानपुर, अवध, काशी और गोरखपुर के लिये क्षेत्रीय अध्यक्ष भी घोषित किए गए हैं.
ये नेता बने यूपी बीजेपी के प्रदेश महामंत्री: प्रदेश महामंत्री बनाये गये नेताओं में रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी शामिल हैं .
ये नेता बने यूपी बीजेपी के उपाध्यक्ष: उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त होने वाले नेताओं में पूजा पाल, सुरेश राणा, नीरज सिंह और सत्यपाल सैनी सहित अन्य नेता शामिल हैं.