उत्तर प्रदेश में इन दिनों लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ है, कई जगहों पर लू और गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया. कहीं-कहीं हल्की फुल्की बारिश हो रही हैं लेकिन, उससे गर्मी पर कोई असर नहीं है. मौसम विभाग की माने तो जल्द ही मौसम बदलने वाला है. दक्षिण-पश्चिम की ओर मानसून अब उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ने लगा है, ऐसे में 29 जून से प्रदेश में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा.
मौसम विभाग के मुताबिक़ यूपी में आज 27 जून को भी कहीं भीषण गर्मी और हीटवेव चलने की चेतावनी दी गई हैं तो वहीं पूर्वांचल संभाग में प्री मानसून का असर दिख रहा है. ऐसे में राम नगरी अयोध्या, प्रयागराज और वाराणसी समेत 31 जिलों मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान हैं. जिससे तापमान में थोड़ी कमी आ सकती हैं. वहीं राजधानी लखनऊ से सहारनपुर तक लू चलने की संभावना है.
इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश
यूपी में आज अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, गोंडा, अमेठी, रायबरेली, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, संत रविदास नगर, जौनपुर, मीरजापुर, सोनभद्र, चंदौली, गाज़ीपुर, मऊ, बलिया, आजमगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, गोरखपुर, बस्ती, संत कबीर नगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर और देवरिया में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट दिया गया है. इन जिलों में 40-50 किमी की रफ़्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलेंगी
लखनऊ में शुष्क रहेगा मौसम
वहीं राजधानी लखनऊ में बीते कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ हैं. दिन के समय उष्ण हवाओं ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है. लखनऊ में आज भी तेज धूप और लू का दौर जारी रहेगा. यहां अधिकतम तापमान 39-40 डिग्री के आसपास बना हुआ हैं. हालांकि नोएडा–गाजियाबाद में आज बादलों की आवाजाही दौर जारी रहेगा. जिसकी वजह से उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ेगी. लेकिन, बारिश होने के आसार कम ही हैं.
राम मंदिर मामला: कइयों की ड्यूटी के बाद नहीं होती थी तलाशी, सिफारिश पर मिला था नोट गिनने का काम
सहारनपुर से कानपुर तक लू का अलर्ट
आज राजधानी लखनऊ समेत बाराबंकी, उन्नाव, कानपुर, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, बहराइच, श्रावस्ती, लखीमपुर, खीरी, शाहजहांपुर, पीलीभीत, फर्रुखाबाद, बदायूं, बरेली, रामपुर, सँभल, मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर में आज हीट वेव का भीषण गर्मी की चेतावनी दी गई है.
देश में इस बार मानसून की रफ़्तार थोड़ी धीमी है. पहले से ही मानसून देरी से चल रहा हैं. ऐसे में इस बार जून के महीने में बहुत कम ही बूंदाबांदी हुई हैं. लेकिन अब 29 जून तक मानसून के पहुँचने का अनुमान हैं. जिसके बाद प्रदेश के अधिकांश हिस्से में बारिश होगा और लोगों को राहत मिलेगी. 30 जून से 2 जुलाई तक झमाझम बारिश होगी और तापमान में भी 6-9 डिग्री तक की कमी आएगी.