उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है. राज्य में लगातार सातवें साल बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी. इसके अलावा इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चार्जिंग स्टेशनों पर दिन के समय चार्जिंग करने पर 20 प्रतिशत की छूट भी दी जाएगी.
योगी आदित्यनाथ सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को लगातार सातवें वर्ष बिजली बिल में राहत दी है. वर्ष 2026-27 के लिए बिजली दरें पिछले वर्ष के समान ही रखी गई हैं. यह फैसला आम उपभोक्ताओं, किसानों, छोटे उद्योगों और व्यवसायियों के लिए बड़ी खुशखबरी है.
यूपी में मानसून की दस्तक, कई जिलों में भारी बारिश के आसार; जानें IMD का अपडेट
EV चार्जिंग पर 20% छूट
सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए EV चार्जिंग स्टेशनों पर विशेष छूट की घोषणा की है. दिन के समय (पीक आवर्स को छोड़कर) EV चार्जिंग पर 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी. इससे EV उपयोगकर्ताओं को आर्थिक लाभ होगा और प्रदूषण मुक्त परिवहन को बढ़ावा मिलेगा.
सरकार का कहना है कि बिजली दरें स्थिर रखने का फैसला उपभोक्ताओं पर बोझ नहीं बढ़ाने और आर्थिक संतुलन बनाए रखने की दिशा में उठाया गया कदम है. राज्य में बिजली उत्पादन, ट्रांसमिशन और वितरण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे बिना दर बढ़ाए ही बिजली उपलब्ध कराई जा सके.
EV नीति को मिलेगा बढ़ावा
EV चार्जिंग पर दी गई छूट से प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. सरकार पहले से ही EV नीति के तहत विभिन्न प्रोत्साहन दे रही है. इस नई छूट से EV चार्जिंग स्टेशन खोलने वाले उद्यमियों को भी फायदा होगा. बिजली दरें न बढ़ने और EV चार्जिंग पर छूट की घोषणा से आम उपभोक्ताओं में खुशी है.
यूपी के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिजली बिल पर योगी सरकार ने लिया अहम फैसला