उत्तर प्रदेश में अगले साल आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गठबंधन को लेकर कांग्रेस ने फिर दावा ठोका है. यूपी में 200 सीटों से कम मंजूर नहीं है और इसे लेकर कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के सामने शर्त रख दी है. उत्तर प्रदेश के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने abp न्यूज़ से बातचीत में कहा कि हमारी लड़ाई बराबरी की है. इसके साथ ही यूपी में कांग्रेस ने ‘चंदा चोर, गद्दी छोड़’ का भी नारा दिया है.
राजेंद्र पाल गौतम ने कहा, ”समाजवादी पार्टी खुशी-खुशी हमें इतनी सीट देगी. हमारी पार्टी आजादी की लड़ाई की पार्टी है. उत्तर प्रदेश में पैसे से टिकट नहीं मिलेगा.” गठबंधन की स्थिति में सीट शेयरिंग को लेकर राजेंद्र पाल गौतम के बयान के बाद यूपी की राजनीति में एक बार फिर चर्चा है कि क्या आगामी चुनाव में सपा और कांग्रेस साथ में लड़ेंगे या राहें जुदा हो जाएंगी.
‘जिन लोगों ने राम को नहीं छोड़ा तो जनता को क्या छोड़ेंगे’
उत्तर प्रदेश के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने ये भी कहा, ”दलित कमजोर हुआ है. दलित हमारे साथ हैं. जिन लोगों ने राम को नहीं छोड़ा तो उत्तर प्रदेश की जनता को क्या छोड़ेंगे. उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का नया नारा है- चंदा चोर गद्दी छोड़.”
‘राम मंदिर में चोरी से लोगों की आस्था को ठेस पहुंची’
इससे पहले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम ने रविवार (05 जुलाई) को भी अयोध्या राम मंदिर में कथित चंदा चोरी समेत अन्य मसलों पर योगी सरकार को घेरा था. उन्होंने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में भी मंदिरों में चोरी की घटनाएं हुई हैं, जिससे लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है. ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार ने अब तक क्या कदम उठाए हैं?
‘बीजेपी हिंदू-मुस्लिम मुद्दों के अलावा कुछ नहीं जानती’
उन्होंने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, ”बीजेपी और उसकी सरकारें विकास के बजाय धार्मिक और सांप्रदायिक मसलों को प्राथमिकता देती हैं. बीजेपी हिंदू-मुस्लिम मुद्दों के अलावा कुछ नहीं जानती है.” कांग्रेस नेता ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए.
UP चुनाव से पहले बंटवारे की मांग, BJP MLA के पिता बोले- ‘तुम मुझे सीट दो, मैं नया राज्य दूंगा’