Last Updated:
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि उनकी सेहत अब पहले से बेहतर हो रही है.
महंत नृत्य गोपाल दास की तबियत खराब
अयोध्याः उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर के ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की बिगड़ी तबियत. अस्पताल में भर्ती कराया गया. महंत नृत्य गोपाल दास को 1 बजकर 35 मिनट पर अस्पताल लाया गया था. उस वक्त उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और साथ ही पेशाब में इंफ्केशन की शिकायत भी थी. भर्ती होने के बाद से ही डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है.
अस्पताल के डॉक्टर ने महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी है. डॉक्टर ने बताया कि महंत गोपाल दास की सेहत अब पहले से बेहतर है. डॉक्टर के मुताबिक महंत नृत्य गोपाल दास का इलाज अस्पताल की सीसीएम टीम कर रही है. इस टीम की अगुवाई डॉ. दिलीप दुबे कर रहे हैं. पेशाब में जो इंफ्केशन हुआ है, उसकी जांच और इलाज खुद डॉक्टर कर रहे हैं.
डॉक्टर ने भरोसा दिलाया कि महंत गोपाल को लगातार स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है. हालांकि डॉक्टर ने यह भी स्पष्ट बताया है कि महंत नृत्य गोपाल दास को पूरी तरह से ठीक होने में अभी तीन-चार दिन और लग सकते हैं. डॉक्टर ने उम्मीद जताई है कि स्वास्थ्य लाभ के बाद महंत गोपाल एक बार फिर अयोध्या लौट जाएंगे. अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर पूरी नजर बनाए हुए है ताकि जल्द से जल्द वह पूरी तरह स्वस्थ हो सकें.
About the Author

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें