Last Updated:
Etah News: यूपी के एटा में एक सौतेली मां ने हैवानियत के सारी हदें पार कर दी. महिला में गुस्से में आकर अपने बच्चे के गुप्तांग काट दिए. पुलिस ने नाना की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. आइए आपको पूरी घटना के बारे में बताते हैं.
एटा में मासूम के साथ हैवानियत
एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हैवानियत का ऐसा शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुन आपकी रूह कांप जाएगी. दरअसल एटा जिले के जलेसर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव मुसियार में एक सौतेली मां ने अपने 4 साल के मासूम बेटे का गुप्तांग काट दिया. पुलिस ने नाना की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है.
दरअसल गांव मुसियार के रहने वाले जितेन्द्र की पत्नी की साल 2023 में मौत हो गई थी और अपने पीछे एक बेटे को पति के हवाले सौंप गई थी. पत्नी की मौत के दो साल बाद ही पति ने खुशबू नाम की एक महिला से दूसरी शादी कर ली. जानकारी के मुताबिक, बेटे को लेकर पति-पत्नी में काफी नोंक-झोंक होती थी.
गुस्से में मां ने काटे गुप्तांग
शिकायत के अनुसार, सौतेली मां ने 23 जून को बच्चे के साथ ऐसी हैवानियत की, जिसने मां शब्द को कलंकित कर दिया. महिला ने बच्चे की पहले खूब पिटाई की, फिर गुस्से में आकर उसके गुप्तांग काट दिए. इसके बाद उसे तुरंत आगरा के SN मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां अभी उसका उपचार जारी है.
पहले भी महिला कर चुकी है प्रताड़ित
बच्चे के नाना ने थाना कोतवाली में सौतेली मां और पिता के खिलाफ FIR दर्ज कराया है. नाना ने शिकायत में बताया कि पहले भी सौतेली मां बच्चे के साथ हैवानियत कर चुकी है. नाना ने बच्चे की बांह की हड्डी तोड़ने और जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है. नाना की ओर से दिए गए फोटो में मासूम बच्चे के शरीर पर चोट के निशान और गुप्तांग कटा हुआ दिख रहा है. पुलिस ने नाना की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने कहा कि जांच के बाद अगर दोनों आरोपी पाए जाएंगे, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी.
About the Author

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…और पढ़ें