आजमगढ़ के सिधारी थाने में बहुभोज कार्यक्रम के दौरान गांव के दबंग लोगों द्वारा जमकर मारपीट किए जाने और महिलाओं के साथ अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर आठ आरोपियों के विरुद्ध सिधारी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित पंकज यादव ने आरोप लगाया कि प्रार्थी के घर 23 जून को बहुभोज का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान गांव के दबंग किस्म के लोग बादल यादव, अतुल यादव, कुणाल यादव, कुलदीप यादव, अवनीश यादव, सरबजीत यादव रामकुमार और मंजू यादव जो कि शराब के नशे में आते हैं और महिलाओं के साथ अभद्रता करते हैं जब इसका विरोध किया जाता है तो आरोपी अरुण यादव के साथ जमकर मारपीट करते हैं। आरोपियों के हमले में गंभीर चोट लगती है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जान से मारने की धमकी
पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी जाते-जाते जान से मारने की धमकी देते हुए गए हैं इसके साथ ही जो लोग भी बीच बचाव करने आए। उनके साथ भी मारपीट की गई। ऐसे में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Source link
आजमगढ़ में बहुभोज कार्यक्रम में जमकर मारपीट:आठ आरोपियों के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा, महिलाओं से अभद्रता के आरोप