रैपुरा थाना क्षेत्र के कोबरा के चिफुला गांव में बृहस्पतिवार सुबह नलकूप के स्टार्टर में उतरे करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। उसकी दो पहले शादी हुई थी। चिफुला गांव निवासी रामेश्वर सिंह ने बताया कि वह अपने बेटे अर्पित सिंह (25) व भाई रमेश सिंह के साथ धान नर्सरी की सिंचाई करने के लिए नलकूप गए थे।
वह और भाई खेत में रुक गए और बेटा नलकूप चलाने चला गया। काफी देर तक न लौटने पर दोनों लोग नलकूप के अंदर गए तो देखा कि बेटा स्टार्टर से चिपका हुआ था। फ्यूज हटाकर बेटे को बाहर निकाला और अपने वाहन से जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि उसका बेटा मानिकपुर ब्लॉक परिसर में आधार कार्ड बनाने का काम करता था।