Last Updated:
बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले बदमाश ललन सिंह को यूपी एसटीएफ ने सहारनपुर में मार गिराया है. ललन सिंह पर वाराणसी पुलिस ने एक लाख रुपये और चंदौली पुलिस ने 25000 रुपये का इनाम रखा था. ललन सिंह पर 7 हत्या के मुकदमे दर्ज थे.
सहारनपुर में एसटीएफ ने ललन सिंह नाम के बदमाश को मार गिराया.
सहारनपुरः सवा लाख रुपए का इनामी ललन सिंह उर्फ लल्लन को एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया है. एडिशनल एसपी लाल प्रताप सिंह की अगुवाई वाली एसटीएफ टीम से ललन सिंह की सहारनपुर में मुठभेड़ हो गई. प्राप्त जानकारी के मुताबिक समस्तीपुर बिहार के रहने वाले ललन सिंह पर वाराणसी के पुलिस कमिश्नर ने एक लाख और चंदौली एसपी ने 25000 रुपये का इनाम घोषित किया था. लूट ,हत्या ,डकैती समेत कई संगीन मामले ललन सिंह पर दर्ज थे.
ललन सिंह पर हत्या के 7 मुकदमे
साल 2022 में 8 नवंबर को ललन सिंह ने वाराणसी में एक सब इंस्पेक्टर को गोली मारकर उसकी सरकारी पिस्टल लूट ली थी. वहीं 1 नवंबर 2022 को चंदौली में एक युवक को गोली मारकर बाइक लूटी थी. बिहार में ललन सिंह पर दो सब इंस्पेक्टर, एक बैंक कैशियर, एक सिक्योरिटी गार्ड समेत 7 की हत्या के मामले दर्ज हैं. हत्या कर बैंक और बैंक की कैश वैन लूटने के मामले भी दर्ज हैं. एनकाउंटर के दौरान ललन सिंह का एक सहयोगी भागने में सफल हो गया.
गोली लगने के बाद घायल हो गया था ललन सिंह
21-22 जून 2026 की दरमियानी रात सहारनपुर के सरसावा-नकुड़ रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. एडिशनल एसपी लाल प्रताप सिंह की टीम के साथ हुई इस मुठभेड़ में ललन सिंह को गोली लगी. घायल ललन को पहले CHC सरसावा ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल सहारनपुर रेफर किया गया. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मुठभेड़ के दौरान ललन का एक साथी मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.
About the Author

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें