सिपाही अनुराग सिंह भदौरिया की फाइल फोटो व नदी में जाल डालकर शव खोजते ग्रामीण व पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
{“_id”:”6a41090c1531bcff99001070″,”slug”:”banda-constable-drowns-while-bathing-at-the-yamuna-confluence-2026-06-28″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”दर्दनाक हादसा: यमुना के संगम में स्नान करते समय सिपाही की डूबकर मौत, इकलौते बेटे की मौत से टूट गया परिवार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
सिपाही अनुराग सिंह भदौरिया की फाइल फोटो व नदी में जाल डालकर शव खोजते ग्रामीण व पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
चिल्ला थाने में तैनात कांस्टेबल की यमुना नदी में स्नान करते समय डूबकर मौत हो गई। बारी लगाए लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। चिल्ला और ललौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पांच घंटे तक नदी में तलाश अभियान चलाया गया। बाद में जाल डलवाने से सिपाही का शव उसमें फंसकर बाहर आया। पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल आई। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चिल्ला थानाक्षेत्र के चिल्ला थानाध्यक्ष आनंद साहू ने बताया कि थाने में तैनात सिपाही कानपुर नगर के महराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल रामपुर गांव निवासी अनुराग सिंह भदौरिया (27) रविवार को सुबह छह बजे थाने के साथी सिपाहियों को बताकर यमुना नदी में स्नान करने के लिए निकले थे। उन्होंने चिल्ला नदी का पुल पार कर फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र में चाय पकौड़ी की दुकान में बाइक खड़ी कर पहले नाश्ता किया उसके बाद वह पैदल दो किलोमीटर केन और यमुना के संगम स्थल पर नहाने के लिए पहुंचे।