Last Updated:
Agra Bathroom Murder Case: यूपी के आगरा में पति की हत्या कर बाथरूम में दफना देने वाली रूबी ने कोर्ट में अपना जुर्म कबूल किया है. रूबी ने कोर्ट में बताया कि आखिर किस वजह से उसने अपने पति की हत्या की है.
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में हत्यारोपी पत्नी ने कोर्ट के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. 4 मिनट तक जज के सामने वह रोते हुए अपना जुर्म कबूलती रही. आरोपी रूबी ने करीब 4 मिनट तक आगरा कोर्ट में रोते हुए पुरी घटना के बारे में जज को बताया कि आखिर उसने इस घटना को अंजाम क्यों दिया. रूबी का न तो कही अफेयर था और न ही किसी को वह पसंद करती थी फिर आखिर रूबी ने क्यों हत्या की आइए जानते हैं.
आरोपी रूबी ने बताया कि वह अपने पति की शराब पीकर मारपीट करने की आदत से तंग आ गई थी. उसने अदालत में नम आंखों से कबूलते हुए बताया कि रात को पति के खाने ने नींद की गोलियां मिला दी थी. उसने रोते हुए यह भी बताया कि उसे इस गलती का अहसास हो रहा है लेकिन वह पति की प्रताड़ना से काफी दुखी हो गई थी.
आरोपी रूबी को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरास्त में भेजा गया
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आगरा के अभियोजन अधिकारी बृजमोहन सिंह कुशवाहा ने बताया कि करीब 3 से 4 मिनट रूबी आगरा अदालत में रही थी. इस पुरे पल वह बस रोती रही और सारा जुर्म कबूलती रही. इस दौरान उसे अपनी गलती का अहसास भी हो रहा था. आगरा कोर्ट ने आरोपी रूबी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
नींद की गोली से हत्या होने की बात अदालत में कही गई
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आगरा के अभियोजन अधिकारी बृजमोहन सिंह कुशवाहा ने बताया कि जब रूबी को अदालत में पेश किया गया तब जज के सामने उसने अपना जुर्म कबूल किया. उन्होंने बताया कि इस दौरान वह रोती रही लगातार उसकी आंखों से आंसू निकल रहे थे. बृजमोहन सिंह कुशवाहा ने बताया कि आरोपी रूबी ने जज को बताया कि वह अपने पति सुरेन्द्र शर्मा से दुखी हो गई थी, उसने रोते हुए बताया कि वह (पति) प्रतिदिन शराब पीकर उसके साथ लड़ाई झगड़ा और मारपीट करता था.
गुस्से में दी थीं नींद की गोलियां
उसने रोते हुए यह भी कहा कि इससे तंग आकर गुस्से में उसने पति के खाने में नींद की गोलियां मिला दी जिससे उसकी मौत हो गई. रूबी ने कोर्ट में नम आंखों के साथ यह भी कहा कि पति की मौत के बाद वह बहुत ज्यादा घबरा गई थी. पुरी रात रूबी को नींद नहीं आई वह पति के शव को ठिकाने लगाने की सोचती रही.
कोर्ट में खूब रोयी रूबी
बृजमोहन ने बताया कि कोर्ट में जज साहब के आते ही जैसे ही जज ने रूबी से घटना की पूछा वह पहले शांत रही फिर रोने लगी. उसके बाद उसने घटना की विस्तृत जानकारी कोर्ट के सामने सुनाई. इस दौरान करीब 3 से 4 मिनट हुए थे और इस पुरे 4 मिनट तक आरोपी रूबी की आंखों से आंसू बंद नहीं हुए थे.
जज के सामने कहा कि पति के शव को बाथरूम में दफन कर दिया
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आगरा के अभियोजन अधिकारी बृजमोहन सिंह कुशवाहा ने बताया कि आरोपी रूबी ने आगरा कोर्ट में जज साहब के सामने अपना सारा सच बता दिया. रूबी ने कोर्ट में बताया कि ज़ब पति की मौत हो गई तब वह डर गई. उसने (रूबी) ने पति के शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे बाथरूम में दफन कर दिया. उसने जज को बताया कि उस वक़्त बाथरूम कच्चा था उसने गड्डा खोदा और पति को वहीं दफन कर दिया और फिर उसके ऊपर मिट्टी और अन्य मलबा डाल दिया, जिससे शव पुरी तरह से नीचे दब गया था.
रूबी को हो रहा था कोर्ट में गलती का एहसास
अभियोजन अधिकारी बृजमोहन सिंह ने बताया कि यह सब घटना बताने के दौरान रूबी बीच-बीच में काफी ज्यादा रोने लगती थी. वह रोते-रोते यह सब बता रही थी. उन्होंने कहा कि रूबी को देख कर लग रहा था कि उसे अपनी गलती का अंदाजा हो रहा है. उन्होंने बताया कि घटना सुनने के बाद आगरा कोर्ट ने आरोपी रूबी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
About the Author
अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें