मथुरा में मामूली विवाद में गुरुवार रात दस बजे एक युवक को गोली मार दी गई। घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया । पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर शुक्रवार दोपहर तीन बजे मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घायल की पहचान मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के खामिनी गांव के रहने वाले छोटू के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संदीप उर्फ देशा नामक युवक ने अवैध तमंचे से छोटू के पेट में गोली मारी है। घायल छोटू का अस्पताल में इलाज जारी है और चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। कट्टे से किया फायर क्षेत्राधिकारी सदर वरुण मिश्रा ने बताया- पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। घटना के पीछे के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों पक्षों के बीच किसी मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने गोली चला दी। पुलिस CCTV खंगाल रही पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्क है और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।
Source link
मथुरा में मामूली विवाद में युवक को गोली मारी:पेट में लगी, हालत गंभीर; आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस ने CCTV खंगाले