उत्तर प्रदेश के रामपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाहबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को निशाने पर लिया और कहा कि समाजवादी पार्टी रामपुर में चाकू का दुरूपयोग कर के जनता की ज़मीनों पर कब्ज़ा करती थी और जनता को प्रताड़ित करती थी उनका शोषण करती थी.
लेकिन आज वह चाकू भाजपा की सरकार में जनता की सुरक्षा के काम में आ रहा है. जो समाजवादी पहले रामभक्तों पर गोली चलाते थे आज वह पिछलग्गू बन रहे हैं और जो कांग्रेस राम के अस्तित्व को ही नकारती थी आज वह भी कह रही है कि राम तो सब के हैं लेकिन राम सब जानते हैं कि सही कौन है और बुरा कौन है.
भगवान राम की भक्ति तो हनुमान जी के अंदर इतनी ताकत पैदा कर देती है कि अगर लक्ष्मण जी को बचाने के लिए संजीवनी बूटी लेने जा रहे हैं और हनुमान जी के साथ कोई कालनेमि छल छद्म से धोखा देकर के उन्हें इस से वंचित करने का तुच्छ प्रयास करता है राम की भक्ति ऐसे कालनेमियों को पूरी तरह निपटाने में भी कामयाब हो जाती है. इसलिए चिंता की बात नहीं है.
रामपुर में बदलाव का किया दावा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब मैं रामपुर में आता हूँ तो यहाँ का मौसम एकदम शिमला जैसा हो जाता है कल तक उमस भरी गर्मी और आज इतना शानदार सुहावना मौसम. मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले का रामपुर और 2017 के बाद का रामपुर आप सब के सामने है. एक समय था जब यहाँ पर गरीबों की ज़मीनों पर कब्ज़ा होता था. समाजवादी पार्टी के लोगो ने यहाँ दलितों और गरीबो को उनकी ज़मीनों से वंचित कर दिया था.
समाजवादी पार्टी की सत्ता ने उनकी आवाज़ को बंद करने का काम किया था. समाजवादी पार्टी की निरंकुश सत्ता को बदलने का काम यहाँ की जनता ने किया था जिसका संदेश पूरे देश में गया. समाजवादी पार्टी की निरंकुश सत्ता को बदलने का काम यहाँ हुआ तो आज उसका परिणाम है कि रामपुर को एक पहचान मिली है. रामपुर विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है.
पहले यूपी बीमारू राज्य था
आज नये भारत का नया उत्तर प्रदेश है और आज रामपुर भी नया है और नई ऊंचाईयाँ छू रहा है. आज डबल इंजन सरकार के कारण विकास संभव हो पाया है. अब उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य नहीं है बल्कि भारत की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है. आज सबसे अधिक युवाओं को रोज़गार देने वाला राज्य यूपी है. पहले यूपी बॉटम में होता था.
2017 से पहले पहचान का संकट था न बेटी सुरक्षित थी न किसान सुरक्षित था. पहले कोई सरकारी विज्ञापन निकलता था तो चाचा भतीजे की जोड़ी वसूली के लिए निकल पड़ती थी. न्यायालय को उस पर रोक लगनी पड़ती थी. पहले विकास सिर्फ दो लोगो का होता था या तो सैफई परिवार का या रामपुर के एक परिवार का बाकि किसी का नहीं होता था. इन्होने सामाजिक ताने बाने को छिन्भिन्न किया और विरासत को अपमानित करने के लिए ये कहते थे कांवड़ यात्रा नहीं निकलने देंगे और त्योहारों पर दंगे होते थे. आज काँड़ यात्रा शानदार तरीके से निकलती है और सभी त्यौहार शानदार तरीके से होते हैं. विरासत को सम्मान आज दिया जा रहा है.
सपा की राम मंदिर को लेकर आलोचना
आज राम की भक्ति की वकालत कौन कर रहा है कौन दुहाई दे रहा है जो 2017 से पहले रामभक्तों पर गोली चलाते थे आज वह आस्था की वकालत करते दिखाई दे रहे हैं आज उन्हें आपका पिछ लग्गू होना पड़ रहा है, जो कांग्रेस राम के अस्तिव को ही नकारती थी लेकिन आज कह रही है की राम तो सब के हैं. आज सब ये अयोध्या जाने के लिए मचल रहे हैं. राम सब जानते हैं कि सही कौन है और बुरा कौन है.
भगवान राम की भक्ति तो हनुमान जी के अंदर इतनी ताकत पैदा कर देती है कि अगर लक्ष्मण जी को बचाने के लिए संजीवनी बूटी लेने जा रहे हैं और हनुमान जी के साथ कोई कालनेमि छल छद्म से धोखा देकर के उन्हें इस से वंचित करने का तुच्छ प्रयास करता है राम की भक्ति ऐसे कालनेमियों को पूरी तरह निपटाने में भी कामयाब हो जाती है. इसलिए चिंता की बात नहीं है. इनकी चिढ़ तो ये है की अयोध्या और कांशी इतनी सुन्दर कैसे हो गई. ये तीर्थ स्थलों के उद्धार को रोकना चाहते हैं. और जब कुछ नहीं कर पा रहे हैं तो अब अपने अनुसार वे झूठ का सहारा लेकर कुछ न कुछ तो बोलेंगे ही और इनका यह वक्तव्य ही दिखता है की अंगूर खट्टे हैं. जनता इनको सबक सिखा चुकी है.
रामपुर में गरीबों की जमीनों पर कब्जे का आरोप
उन्होंने कहा कि चाकू अगर गलत व्यक्ति के हाथों में पड़ेगा तो वह उस से डकैती डालेगा, समाजवादी पार्टी रामपुर में चाकू का दुरूपयोग कर के जनता की ज़मीनों पर कब्ज़ा करती थी और जनता को प्रताड़ित करती थी उनका शोषण करती थी. लेकिन आज वह चाकू भाजपा की सरकार में जनता की सुरक्षा के काम में आ रहा है. हमारा प्रण एक ही है की कोई भी विकास से वंचित न रह पाये.
अब पिक एंड चूज़ नहीं होता है की बिजली सिर्फ सेफई में ही आती थी हमारी सरकार में अब बिजली सभी जनपदों में एक समान आती है. अब कोई किसी बहन के खिलाफ अपमानजनक टिप्णी नही कर सकता, अब किसी बेटी के साथ टिप्णी करेगा तो उसे अंजाम मालूम है की क्या होगा. बिना भेदभाव के शासन की योजनाएं और सुरक्षा देना हमारी सरकार का संकल्प है सबका साथ सबका विकास हम करेंगे, हम भेदभाव किसी के साथ नहीं करेंगे और तुष्टिकरण भी नहीं करेंगे.
भाजपा की डबल इंजन की सरकार हर गरीब को बिना भेदभाव के विकास की योजनाओं का लाभ दे रही है. पहले जो सपना था वह आज साकार हो रहा है. गोरखपुर शामली इकोनामिक कोरिडोर रामपुर को भी जोड़ेगा और दूसरी तरफ पानीपत से जोड़ेगा तो और विकास होगा.