राम मंदिर चंदा चोरी मामला सामने आने के बाद से समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता एक दूसरे पर हमलावर हैं. अखिलेश यादव ने ही सबसे पहले राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी का सनसनीखेज दावा किया था, जिसके बाद जांच हुई और आरोप सही पाए गए. मामले में चंपत राय के पूर्व ड्राइवर टिन्नू यादव का नाम सामने आया था. अब बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने टिन्नू यादव और अखिलेश यादव के बीच ही रिश्ते होने का दावा किया जिसके बाद से सियासी पारा हाई हो गया.
निशिकांत दुबे अपने इस दावे के बाद से मुश्किल में आ गए हैं. टिन्नू यादव और अखिलेश यादव को रिश्तेदार बताने के बाद से समाजवादी पार्टी के नेता निशिकांत दुबे से खासा नाराज हैं. इसी को लेकर सपा नेता मनोज काका एफआईआर दर्ज करवाने के लिए लखनऊ के हजरतगंज थाने पहुंच गए हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर कई पोस्ट वायरल हो रहे हैं, जिसमें टिन्नू यादव और अखिलेश यादव के बीच फोन पर बातचीत के दावे किए गए हैं.
यह भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा मामला: CCTV, कैश और गबन की पूरी कहानी बयां कर रही SIT रिपोर्ट, इन लोगों पर उठे सवाल
निशिकांत दुबे के खिलाफ इटावा में भी तहरीर
दूसरी तहरीर इटावा में दर्ज कराई गई है. समाजवादी पार्टी नेताओं ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे समेत पांच लोगों के खिलाफ मोर्चा खोला है. समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव गोपाल यादव समेत करीब दो दर्जन नगरपालिका सभासद, सपा नेता और कार्यकर्ता देर रात थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पहुंचे. सपा नेताओं का आरोप है कि अयोध्या राम मंदिर में कथित चोरी के मामले को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट प्रसारित की गई. इ
सपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
सी मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को शिकायत सौंपी गई. शिकायत रात करीब 12:30 बजे थाना प्रभारी को सौंपी गई. सपा नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई तो समाजवादी पार्टी प्रदेशभर में आंदोलन करेगी. फिलहाल पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर कार्रवाई का भरोसा दिया.
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव में 100 सीटों के लिए अखिलेश यादव के इस प्लान से BJP हो जाएगी हैरान! BSP को भी लगेगा झटका?
Input By : अमित मिश्रा