Last Updated:
इंडियन बैंक की स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान संस्था युवाओं के लिए बेहद मददगार और लाभकारी है, जो रोजगार परक ट्रेनिंग दिलाने के साथ-साथ उनको आत्मनिर्भर बनाने की राह में मदद करती है. जिससे युवा और युवती जुड़कर विभिन्न कामों की ट्रेनिंग लेकर आगे बढ़ सकते हैं. इसमें महिला सिलाई, मोमबत्ती बनाना, ऐसी मैकेनिक, सीसीटीवी इंस्टॉलेशन और भी बहुत कुछ.
बहराइच: इंडियन बैंक की स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान संस्था युवाओं के लिए बेहद मददगार और लाभकारी है, जो रोजगार परक ट्रेनिंग दिलाने के साथ-साथ उनको आत्मनिर्भर बनाने की राह में मदद करती है. जिससे युवा और युवती जुड़कर विभिन्न कामों की ट्रेनिंग लेकर आगे बढ़ सकते हैं. इसमें महिला सिलाई, मोमबत्ती बनाना, ऐसी मैकेनिक, सीसीटीवी इंस्टॉलेशन और भी बहुत कुछ.
जो लोग पढ़े लिखे हैं उनके लिए यहां पर बहुत सारी ट्रेनिंग दिलाई जाती है. इसमें ऐसी मैकेनिक, सीसीटीवी इंस्टॉलेशन, कंप्यूटर रिपेयरिंग, घरेलू विद्युत उपकरण मैकेनिकल लाइन अकाउंटिंग इसके साथ बहुत कुछ और जो कम पढ़े लिखे लोग हैं. उनके लिए संस्था गाय, भैंस पालन, मशरूम खेती फूलों की खेती इसके अलावा और भी बहुत कुछ शामिल है. यह सारी सेवाएं सारी ट्रेनिंग नि:शुल्क दिलाई जाती है यानी कि इसमें युवाओं का एक भी रुपए खर्च नहीं होता है.
जाने आवेदन प्रक्रिया
इसके लिए ग्रामीण युवा या युवतीको बहराइच जिले के लखनऊ रोड पर प्रसिद्ध स्कूल बुद्धा पब्लिक स्कूल के पास इसका ऑफिस बना हुआ है. यहां पर जाकर एक फॉर्म भरना होता है और अगर चाहे तो ऑनलाइन भी भर सकते हैं. यहां पर वीडियो में एक बारकोड दिखाया गया है जिस बारकोड को स्कैन करके भी आप फॉर्म को भर सकते हैं. युवाओं के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी की बात यह है कि युवा इससे जोड़कर न सिर्फ नि:शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं. बल्कि इसके अलावा सुबह की चाय से लगाकर रात के डिनर तक सारी व्यवस्था नि:शुल्क प्रदान कराई जाती है. इसके अलावा जो लोग दूर-दराज से आते हैं उनके लिए आवास रहने की भी व्यवस्था कराई जाती है. जिसमें उनको 2 साल तक लगातार ट्रेनिंग दिलाई जाती है.
ट्रेनिंग के बाद रोजगार मिलने तक संस्था करती है मदद
ऐसा नहीं है की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद संस्था आपका साथ छोड़ देती है, बल्कि संस्था आपके साथ तब तक रहती है. जब तक वह आपको रोजगार दिला ना दे. इसके लिए विभाग में चल रही स्कीम के तहत भी या संस्था आपको रोजगार दिलाने का पूरा प्रयास करती है. जिससे वह अपना और अपने परिवार का जीवन यापन कर देश की सेवा भी करें.
जो भी ग्रामीण युवा और युवती इसमें आवेदन करना चाहते हैं, उनको ऑनलाइन ऑफलाइन फॉर्म भरना होता है. जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष की होनी चाहिए और चार पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, राशन कार्ड और साथ में दसवीं क्लास पास, अगर वह दसवां पास होते हैं तो उनको डीईपी ट्रेनिंग कराई जाती है. इसमें संस्था मदद करती है. कौशल विकास के साथ-साथ सफल उद्यमी के गुण बनाने की संस्था मदद करती है जिससे वह स्वरोजगार से जुड़ सकें.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें