Noida International Airport: उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में आज एक ऐतिहासिक नया अध्याय जुड़ चुका है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज यानी 15 जून 2026 से कमर्शियल फ्लाइट उड़नें शुरू हो गई है। इंडिगो एयरलाइंस इस धमाकेदार शुरुआत का हिस्सा बनी। पहली उद्घाटन वाली फ्लाइट ने लखनऊ से सुबह 7:05 बजे उड़ चुकी है जिसका, नोएडा पहुंचने का टाइम सुबह 8:35 बजे रहेगा। नोएडा पहुंचने के बाद यही फ्लाइट सुबह 8:35 बजे बेंगलुरु के लिए रवाना हो जाएगी।
फ्लाइट्स का पूरा शेड्यूल ये रहेगा
लखनऊ – नोएडा: फ्लाइट 6E 2278, प्रस्थान 07:05 AM, आगमन 08:05 AM
नोएडा – बेंगलुरु: फ्लाइट 6E 2278, प्रस्थान 08:35 AM, आगमन 11:05 AM
बेंगलुरु – नोएडा: फ्लाइट 6E 2279, प्रस्थान 03:45 PM, आगमन 06:20 PM
नोएडा – लखनऊ: फ्लाइट 6E 2279, प्रस्थान 06:55 PM, आगमन 08:00 PM
जेवर के विधायक बोले- ‘मेरे लिए बड़ा दिन’
जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कमर्शियल फ्लाइट ऑपरेशन होने पर कहा- ‘मेरे लिए भी ये बहुत बड़ा दिन है। हमारा एक सपना था कि जिन किसानों को इस प्रोजेक्ट के लिए मनाया गया था आज वे उस हवाई जहाज से यात्रा कर रहे हैं। ये ली है। जो भी यहां से पहला विमान उड़ेगा उसके वे साक्षी होंगे। ये हम सभी क्षेत्रवासियों के लिए गौरव का पल है। इसके लिए मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री का धन्यवाद करना चाहूंगा।’
पश्चिमी यूपी और NCR को मिला नया एविएशन हब
जेवर एयरपोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली-NCR और आसपास के इलाकों के लिए आधुनिक एविएशन और लॉजिस्टिक्स हब बनेगा। इंडिगो ने बताया है कि स्टेप बाय स्टेप तरीके से इसे देश के 16 से ज्यादा प्रमुख शहरों से जोड़ा जाएगा, जिसमें बेंगलुरु, हैदराबाद, अमृतसर, चंडीगढ़ और जयपुर जैसे शहर शामिल हैं।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट सिर्फ एक हवाई अड्डा नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के बदलती आर्थिक स्थिति का प्रतीक भी है। एक्सप्रेसवे, मेट्रो, डिफेंस कॉरिडोर और बड़े निवेशों की श्रृंखला में ये प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री योगी के इंफ्रास्ट्रक्चर-आधारित विकास मॉडल की खास कड़ी साबित होगा।
ताजा अपडेट शेड्यूल जरूर चेक करें यात्री
एयरपोर्ट शुरू होने से स्थानीय लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी, रोजगार के नए अवसर और तेज विकास की उम्मीद है। बता दें यात्री पहले से बुकिंग कर सकते हैं। लेकिन यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने से पहले नया अपडेट वाला शेड्यूल चेक करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि समय में बदलाव संभव है।