कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में बुधवार देर रात वाहन खड़ा करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर हाथापाई शुरू कर दी। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 2 तस्वीर देखिए… गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ हुआ विवाद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्ष एक ही स्थान पर अपनी गाड़ियां खड़ी कर रहे थे। इसी दौरान वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद शुरू हो गया। कुछ ही देर में मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन विवाद शांत नहीं हुआ। स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय लोगों ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों पक्षों के लोग वहां से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी बोले- कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Source link
कल्याणपुर में दो पक्षों में मारपीट, VIDEO:वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद, पुलिस जांच में जुटी