Last Updated:
कासगंज जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां देर शाम हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 10 लोग घायल हो गए. ढोलना कोतवाली क्षेत्र के भैंसोरी जंगल के पास ईंटों से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं दूसरे हादसे में दो अन्य लोगों ने जान गंवा दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.